यूपीः सीएम योगी ने दिया 42 इलैक्ट्रिक बसों का तोहफा, कानपुर को मिलेगी राहत

 | 

न्यूज टुडे नेटवर्क। यूपी के सबसे प्रदूषित शहरों में शामिल कानपुर को स्वच्छ बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी के तहत यहां अब सीएनजी के बाद इलेक्ट्रिक बसों कि संख्या बढ़ाई जा रही है। गुरुवार को सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश को 42 इलेक्ट्रिक बसों का तोहफा दिया। इनमें से कानपुर को आठ बसें मिली हैं। बाकी 34 बसें लखनऊ को दी गई हैं।

15 हजार यात्रियों को मिलेगी राहत
यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार दोपहर 12:00 बजे अपने सरकारी आवास, पांच कालीदास मार्ग से हरी झंडी दिखाकर इन इलेक्ट्रिक बसों को रवाना किया। इलेक्ट्रिक बसों के चलने से शहरों के प्रदूषण में कमी आएगी। इन सभी बसों के शुरू होने से कानपुर के रहने वाले लोगों को आने-जाने में आसानी होगी। इससे करीब 15 हजार यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।

पहली बार जुड़ेंगे शुक्लागंज-उन्नाव
अभी कानपुर के आठ रूटों पर 60 इलेक्ट्रिक बसें चल रही हैं। ये बसें शहर के अलावा महाराजपुर, रनिया, अकबरपुर, बिल्हौर, घाटमपुर और मंधना तक चल रही हैं। आज जो आठ बसों का बेड़ा शहर को मिला है, उन्हें शुक्लागंज-उन्नाव तक चलाया जाएगा। ऐसा पहली बार होने जा रहा है जब शुक्लागंज-उन्नाव को लोकल बसों से जोड़ा जा रहा है। इससे वहां आने और जाने वाले यात्रियों तथा छात्र-छात्राओं को राहत मिलेगी।

सौ में से मिली सिर्फ 68 बसें
यूपी में सबसे प्रदूषित शहरों में कानपुर भी है। यहां प्रदूषण कम करने के लिए नगर विकास विभाग ने योजना बनाई थी। इसके तहत कानपुर को कुल सौ -बसें मिलनी थीं। कहा गया था कि 2021 तक ये बसें कानपुर को मिल जाएंगी।

मगर, यह साल भी बीत गया और अभी फिलहाल शहर के आठ रूटों पर सिर्फ 60 इलेक्ट्रिक बसें ही चल रही हैं। आज मिली बसों को मिलाकर अब शहर में 68 -बसें हो गई हैं। जो बसें दी भी जा रही हैं, वे टुकड़ों में मिल रही हैं। -बसों के मामले में बनारस, गोरखपुर और लखनऊ को महत्व दिया जा रहा है।

सीएनजी बसें भी कम हुईं
कानपुर में प्रदूष्रण कम करने के लिए 246 सीएनजी बसें दी गई थीं। इनमें से सौ बसें पिछले साल मेरठ भेज दी गईं। कानपुर में शेष बची 146 बसों में 75 खराब होकर डिपो में खड़ी हैं। बाकी बची सीएनजी बसें कुछ चुनिंदा रूटों पर ही चल रही हैं। मेरठ में बसें भेजने के बाद कहा गया था कि कानपुर को इन सीएनसी बसों के बदले सौ इलेक्ट्रिक बसें दी जाएंगी।

WhatsApp Group Join Now
News Hub