लालकिले से आरंभ हुयी तिरंगा यात्रा, सांसदों ने लिया भाग 

 | 

न्यूज टुडे नेटवर्क। भारत की स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ के मौके पर मनाए जा रहे ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ के तहत केंद्रीय मंत्रियों और युवा सांसदों सहित कई सांसदों ने बुधवार को लाल किले से शुरू हुई ‘तिरंगा बाइक रैली’ में हिस्सा लिया। उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने केंद्रीय मंत्रियों प्रल्हाद जोशी और पीयूष गोयल के साथ लाल किले से सांसदों के लिए तिरंगा बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

देश के नागरिकों में देशभक्ति की भावना बढ़ाने के मकसद से यह ‘तिरंगा बाइक रैली’ आयोजित की गई है। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने भी रैली में हिस्सा लिया। ठाकुर ने इंडिया गेट के पास पत्रकारों से कहा, ‘‘ कई केंद्रीय मंत्री, सांसद और युवा नेता एक साथ आए और ऐतिहासिक लाल किले से बाइक रैली शुरू की ताकि यह संदेश दिया जा सके कि ‘‘ हम अपने स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि दे रहे हैं और उन्हें याद कर रहे हैं’’।

रैली का आयोजन यह आश्वासन देने के लिए भी किया गया किआजादी का अमृत महोत्सवमें हम देश की एकता एवं अखंडता को बनाए रखने तथा भारत के गौरव को बढ़ाने के लिए काम करते रहेंगे।’’ संस्कृति मंत्रालय द्वारा मंगलवार कोतिरंगा उत्सवआयोजित करने के एक दिन बाद इसतिरंगा बाइक रैलीका आयोजन किया गया।

तिरंगा उत्सवकार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सभी लोगों सेहर घर तिरंगाअभियान को सफल बनाने और दुनिया को यह दिखाने की अपील की कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत एक ‘‘महान’’ ताकत बनने के लिए तेजी से आगे बढ़ रहा है।

WhatsApp Group Join Now
News Hub