सपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में शिवपाल सिंह यादव महासचिव, वीरपाल सिंह यादव सचिव

अखिलेश यादव की टीम में 14 महासचिव होंगे, नंदा फिर उपाध्यक्ष व रामगोपाल मुख्य महासचिव

 | 

न्यूज टुडे नेटवर्क। लंबी प्रतीक्षा के बाद समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी का ऐलान कर दिया है। उपाध्यक्ष पद पर किरणमय नंदा और प्रमुख महासचिव पद पर प्रोफेसर रामगोपाल यादव को फिर से रखा गया है। कार्यकारिणी में 14 महासचिव बनाए गए हैं, जिनमें पूर्व मंत्री शिवपाल सिंह यादव के अलावा आजम खान और स्वामी प्रसाद भी भी शामिल हैं। बरेली के पूर्व राज्य सभा सदस्य वीरपाल सिंह यादव को तबज्जो देकर अखिलेश ने राष्ट्रीय सचिव बनाया है।

 राष्ट्रीय महासचिवों में मोहम्मद आजम खान, शिवपाल सिंह यादव, स्वामी प्रसाद मौर्य, लालजी वर्मा, राम अचल राजभर, अवधेश प्रसाद, इंद्रजीत वर्मा, मधु गुप्ता शामिल किए गए हैंहैं। 62 सदस्य राष्ट्रीय कार्यकारिणी में जातीय समीकरण का पूरा ध्यान रखा गया है। कार्यकारिणी में अभिषेक मिश्रा, पवन पांडे को भी जगह मिली है। इसी तरह पूर्व मंत्री राम आसरे विश्वकर्मा, लीलावती कुशवाहा, धर्मेंद्र यादव, जावेद आब्दी, दयाराम पाल आदि को भी शामिल किया गया है।

देखें पूरी कार्यकारिणी –

सपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में शिवपाल सिंह यादव महासचिव, वीरपाल सिंह यादव सचिव

सपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में शिवपाल सिंह यादव महासचिव, वीरपाल सिंह यादव सचिव

सपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में शिवपाल सिंह यादव महासचिव, वीरपाल सिंह यादव सचिव

WhatsApp Group Join Now