भारत जोड़ो यात्रा के बाद अब राहुल गांधी शुरू करेंगे ये नया अभियान, बरेली में कांग्रेसी कर रहे तैयारी

 | 

न्‍यूज टुडे नेटवर्क। भारत जोड़ो यात्रा के बाद अब कांग्रेसी अपने आप को मजबूत करने के लिए 26 जनवरी से हाथ से हाथ जोड़ो अभियान शुरू करने जा रहें हैं। जिसको लेकर आज कांग्रेस के जिला अध्यक्ष अशफाक सकलैनी की अध्यक्षता में नगर पंचायत ठिरिया निजावत खां में बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान उपस्थित कांग्रेसजनों को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलैनी ने कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में चल रही भारत जोड़ो यात्रा के 26 जनवरी को समापन के बाद 26 जनवरी से ही हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की शुरुआत हो जायेगी। 

इस अभियान के माध्यम से कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता घर-घर जायेंगे। जनसमपर्क अभियान के साथ-साथ पदयात्रा भी निकाली जायेगी। इस अभियान के माध्यम से लोगों को जोड़ा जायेगा। यह अभियान भारत जोड़ो यात्रा का दूसरा चरण है । उन्होंने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा की ऐतिहासिक सफलता से आज विपक्षी दलों खास तौर से भारतीय जनता पार्टी के अन्दर हलचल मची हुई है। जिस तरह से लोगों ने भारत जोड़ो यात्रा को अपना समर्थन दिया हजारों लाखों की संख्या में लोग जुड़े उससे यह बात अब साबित हो चुकी है कि अब परिवर्तन की लहर चल पड़ी है उसी तरह से ही हाथ से हाथ जोड़ो अभियान भी सफल होगा। 

WhatsApp Group Join Now