बरेली की प्रियंका गोस्वामी ने राष्ट्रमंडल में जीता पदक, बरेली में रेलवे इज्ज्तनगर मंडल में तैनात हैं प्रियंका गोस्वामी

10 हजार मीटर पैदल रेस में प्रियंका ने जीता सिल्वर मेडल, प्रियंका गोस्वामी को पदक मिलने की खुशी से बरेली में जश्न

 | 

News today network: राष्ट्रमंडल खेलों से बरेली के हिस्से में बड़ी खुशी आई है। रेलवे के इज्जतनगर मंडल बरेली में तैनात प्रियंका गोस्वामी ने 10 हजार मीटर पैदल रेस में देश के लिए सिल्वर मेडल जीता है। प्रियंका को पदक मिलने से बरेली रेलवे में जश्न का माहौल है। केन्द्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने प्रियंका गोस्वामी को बधाई दी है। मूल रूप से मेरठ की रहने वालीं प्रियंका रेलवे इज्जतनगर मंडल के पार्सल विभाग में जॉब करती हैं। पूर्व में वह ओलंपिक में भी भाग ले चुकी हैं।

प्रियंका गोस्वामी ने 43.38 मिनट में अपनी रेस पूरी कर ली थी। वहीं, ऑस्ट्रेलिया की जेमिमाने 42.34 मिनट के समय में स्वर्ण पदक जीता, केन्या की एमिली तीसरे स्थान पर रहीं। भारत के लिए इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स में पदकों की बरसात हो रही है। अभी कई और पदक भारत की झोली में आने की उम्मीद है।

खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि इस साल की शुरुआत में रेस वॉकिंग वर्ल्ड चैंपियनशिप में भारत की जीत अभी भी स्मृति में ताजा है और सीडब्ल्यूजी में अपने पहले पदक के साथ, प्रियंका गोस्वामी ने अनुशासन में भारत की उपस्थिति को मजबूत किया है। बधाई हो प्रियंका !