मेरी मां मेरे एहसास काव्य संग्रह पुस्तक का विमोचन, देश के कई कवियों की रचनाओं को भी मिला स्थान

 | 

न्यूज टुडे नेटवर्क। यूपी के पीलीभीत में काव्य संग्रह मेरी मां मेरे एहसास पुस्तक का विमोचन किया गया। इस मौके पर कवि गोष्ठी का आयोजन भी किया गया। काव्य संग्रह पुस्तक का संपादन शिक्षिका वर्षा सक्सेना ने किया है। यह काव्य संग्रह प्राची डिजिटल पब्लिकेशन्स द्वारा प्रकाशित किया गया है। संग्रह में देश के विभिन्न हिस्सों के अलग अलग कवियों की रचनाओं को भी स्थान दिया गया है।  

स्थानीय कायस्थ भवन में आयोजित हुए विमोचन समारोह में लिटिल एंजिल्स स्कूल के प्रबंधक डा संजीव अग्रवाल मुख्य अतिथि की हैसियत से मौजूद रहे। वहीं विशिष्ट अतिथि के तौर पर बाबा मस्तनाथ यूनिवर्सिटी के अंग्रेजी विभाग के प्राध्यापक डा मौसम सिन्हा व लिटिल एंजिल्स स्कूल के प्रिंसिपल एनसी पाठक मौजूद रहे।

विमोचन ृ

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि डा संजीव अग्रवाल ने काव्य संग्रह की सराहना करते हुए रचनाकारों और संपादन के विशिष्ट प्रयास को सराहा। उन्होंने कहा कि यह काव्य संग्रह पुस्तक मेरी मां मेरे एहसास दिल को छू लेने वाला संग्रह है।

विमोचन कार्यक्रम को विशिष्ट अतिथियों समेत डा आदित्य पांडेय, जीजीआईसी की पूर्व प्राचार्य डा रेनू सक्सेना, लिटिल एंजिल्स स्कूल की उप प्रधानाचार्य अंजू सक्सेना, लायंस बाल विद्या मन्दिर की वरिष्ठ रिटायर्ड शिक्षिका पंकज सक्सेना, गन्ना कृषक महाविद्यालय पूरनपुर की पूर्व वरिष्ठ प्रोफेसर डा नीरू सक्सेना ने संबोधित किया।

इस मौके पर वरिष्ठ नागरिक ब्रज बिहारी लाल सक्सेना, सुशील बाबू, कमल सक्सेना, शिक्षिका नीना मल्होत्रा, लायंस क्लब की पूर्व अध्यक्ष डा मधु कुमार, बरेली के स्टेशनरी उद्योग से जुडे अनुराग सक्सेना, कायस्थ सभा के वरिष्ठ पदाधिकारी अनिल कुमार कमल समेत दर्जनों बुद्धिजीवी वर्ग से जुड़े लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन उपाधि महाविद्यालय के प्रोफेसर डा अमित सक्सेना ने किया।