मेरठ: बदमाशों का दुस्‍साहस, जानिए, ऐसा क्‍या हुआ जो छात्रा को भरी बस में मार दी गोली

 | 

न्‍यूज टुडे नेटवर्क। मेरठ में एक युवक ने भरी बस में घुसकर 11वीं की छात्रा को गोली मार दी। छात्रा स्कूल से घर लौट रही थी। बीच रास्ते युवक ने पहले हाथ दिखाकर बस को रोका। जैसी ही बस रुकी, वह अंदर घुस गया। जब तक कोई कुछ समझ पाता, उसने छात्रा को गोली मार दी। छात्रा को गोली लगते ही बस में अफरा-तफरी मच गई।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पहुंची और छात्रा को CHC भिजवाया। प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने छात्रा को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं, वारदात के बाद पुलिस ने आरोपी को अरेस्ट कर लिया है।​​​​ ​​​​​​घटना मवाना की है।

छात्रा के कंधे में लगी है गोली
छात्रा का नाम निकिता है। वह पिलोना गांव की रहने वाली है। शुक्रवार को वह स्कूल पढ़ने गई थी। शाम को सहेली के साथ बस से घर लौट रही थी। बस जैसे ही निलौहा गांव के मोड़ पर पहुंची। बाइक सवार युवकों ने हाथ देकर बस को रुकवा लिया। बस रुकने के बाद एक युवक बस में चढ़ा। यात्री जब तक कुछ समझ युवक ने तमंचा निकाल लिया। इसके बाद उसने छात्रा को गोली मार दी। गोली छात्रा के कंधे में लगी। जिससे वह खून से लथपथ होकर सीट से नीचे गिर गई।

WhatsApp Group Join Now