मैनपुरी उपचुनाव नतीजे: डिम्पल ने बीजेपी के रघुराज सिंह शाक्य को पछाड़ा, 1 लाख वोटों से मिली लीड

न्यूज टुडे नेटवर्क। मैनपुरी उपचुनाव में सपा संरक्षक मुलायम सिंह का जलवा कायम रखते हुए सपा उम्मीदवार डिम्पल यादव अब एक 1 लाख 10 हजार वोटों से आगे चल रही हैं। डिम्पल यादव को अभी तक 2 लाख 28 हजार के करीब वोट मिल चुके हैं। बताया जा रहा है कि मैनपुरी सीट पर ये सपा की बड़ी जीत होगी। पिछले आंकड़ों की बात करें तो अभी तक अकेले जसवंतनगर सीट से ही डिम्पल यादव को 1 लाख वोटों की लीड मिली है। खुद शिवपाल यादव ने एक मीडिया वार्ता में कहा कि खुद उन्हें भी इतनी बड़ी लीड जसवंतनगर विधानसभा सीट से अब तक नहीं मिली है।

बता दें कि शिवपाल यादव जसवंतनगर सीट से विधायक हैं 2022 के चुनावों में शिवपाल यादव इस सीट से करीब 90 हजार वोटों से चुनाव जीते थे। वहीं मैनपुरी से भाजपा उम्मीदवार रघुराज सिंह शाक्य को 1 लाख 27 हजार के करीब वोट मिले हैं। शिवपाल सिंह यादव की विधानसभा अकेले जसवंतनगर से ही डिम्पल यादव ने 1 लाख वोटों की बढ़त बनायी है।

15 राउण्ड तक आए रूझान के अनुसार मैनपुरी के ये नतीजे हैं। इसके अलावा खतौली विधानसभा सीट पर सपा रालोद के संयुक्त उम्मीदवार मदन भैया भाजपा उम्मीदवार से करीब साढ़े 8 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं। उधर रामपुर सीट पर ताजा रूझानों के अनुसार सपा के आसिम राजा भाजपा के उम्मीदवार आकाश सक्सेना से करीब साढ़े 4 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं।