लखनऊः विजय उद्घोष के साथ भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में चुनावी मंथन

 | 
न्यूज टुडे नेटवर्क/ विजयी उद्घोष के साथ यूपी में भाजपा प्रदेश कार्यसमित की बैठक शुरू हो गई है। भगवा कैंप की रणनीति के मंच से मोदी हैं मुमकिन हैं और योगी हैं तो कठिन क्या होता है,  ऐसे शोर बाहर आ रहे हैं और मिशन 2024 के लिए भाजपा की तेवर और तैयारी का इशारा दे रहे हैं। लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित प्रदेश कार्यसमिति की बैठक के के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा कि भाजपा विजेता होने के फर्ज निभाना जानती है। पार्टी ने तमाम विषलेशकों की राय को दरकिनार करते हुए उप चुनाव में रामपुर और आजमगढ़ का मैदान जीतकर दिखाया है।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि गुजरात में सातवीं बार रिकॉर्ड जीत से साबित हो गया है कि जनता विकास को प्रमुखता देती है। जनता ने परिवावाद को नकार दिया है।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रशंसा करते हएु सीएम योगी बोले कि आज पूरी दुनिया कौतूहल और आश्चर्य की नजर से भारत की तरफ देख रही है। जी-20 सम्मेलन की अध्यक्षता भारत कर रहा है। यह सब दिखाता है कि पीएम मोदी की लीडरशिप में भारत अब दुनिया का नेतृत्व कर रहा है। मोदी है तो मुमकिन है अब वैश्विक मंत्र बन गया है।  उन्होंने कहा कि हम लोग मई 2022 में आयोजित कार्यसमिति में नए संकल्प के साथ आगे बढ़े थे। पहली बार कोई सरकार पांच साल का कार्यकाल पूरा करने के बाद सरकार दो तिहाई बहुमत से यूपी में  फिर सत्ता में आई है। विजेता के रूप में काम कैसे होना चाहिए यह भाजपा अच्छी तरह जानती है।


सीएम ने कहा कि विजेता के रूप में अपने उत्तरदायित्व का निर्वहन कैसे किया जाना चाहिए यह भाजपा सरकार जानती है। पीएम मोदी के नेतृत्व में जो भी मानक गढ़े गए वह पूरे किए गए हैं। ये हमारा सौभाग्य है कि पीएम संसद में यूपी का प्रतिनिधित्व करते है और यूपी में असीम संभावनाएं हैं।  मुख्यमंत्री योगी ने भाजपा नेताओं को यूपी के निकाय चुनाव और लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि ओबीसी आयोग की रिपोर्ट आने के बाद निकाय चुनाव कराए जाएंगे। इन चुनाव में भाजपा का परचम फहराना है।

यूपी भाजपा अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने लोकसभा चुनाव में प्रदेश की सभी 80 सीटों पर जीत हासिल करने का लक्ष्य पदाधिकारियों को दिया। उन्होंने कहा कि खतौली और मैनपुरी का परिणाम हमें और अधिक परिश्रम करने की प्रेरणा देता है। भाजपा ने रामपुर और आजमगढ़ लोकसभा उपचुनाव जीतकर रिकॉर्ड भी बनाया है। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक, प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, पूर्व उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विनय कटियार, केंद्रीय मंत्री महेंद्र नाथ पांडेय, संजीव बालियान, साध्वी निरंजन ज्योति, सह प्रभारी संजीव चौरसिया, सुनील भाई ओझा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेखा वर्मा, राष्ट्रीय मंत्री हरीश द्विवेदी और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह कार्यसमिति में मंच पर मौजूद नजर आए हैं।

WhatsApp Group Join Now