सिंह राशि वालों को आज मिल सकता है ये लाभ, तुला राशि के जातक रखें इस बात का ध्यान, जानिए, 22 जून का राशिफल

 | 

न्यूज टुडे नेटवर्क- आज का राशिफल- 22 जून 2022

मेष राशि- मन अशान्त हो सकता है। घर-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। परिश्रम अधिक रहेगा। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। खर्चों की अधिकता रहेगी। मानसिक तनाव रहेगा। धैर्यशीलता में वृद्धि होगी।

वृष राशिआत्मविश्वास भरपूर रहेगा। बौद्धिक कार्यों से मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। आय में वृद्धि होगी। शैक्षिक कार्यों के लिए विदेश जा सकते हैं। क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। धैर्यशीलता में वृद्धि होगी। किसी मित्र का आगमन हो सकता है।

मिथुन राशि- धैर्यशीलता बनाये रखने के प्रयास करें। कारोबार की स्थिति में कुछ सुधार हो सकता है। भागदौड़ अधिक रहेगी। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। मन में शान्ति एवं प्रसन्नता के भाव रहेंगे। बातचीत में संयत रहें।

कर्क राशिशैक्षिक कार्यों में रुचि रहेगी। उच्चशिक्षा के लिए विदेश गमन हो सकता है। किसी मित्र का भी सहयोग मिल सकता है। खर्च अधिक होंगे। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा, परन्तु मन अशान्त रहेगा। आत्मसंयत रहें।

सिंह राशिसंयत रहें। व्यर्थ के क्रोध एवं वाद-विवाद से बचें। शैक्षिक कार्यों के प्रति सचेत रहें। व्यवधान सकते हैं। किसी मित्र के सहयोग से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। धैर्यशीलता में कमी आएगी। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।

कन्या राशिवाहन सुख में वृद्धि हो सकती है। यात्रा खर्च बढ़ेंगे। सुस्वादु खानपान में रुचि बढ़ेगी। कारोबार में वृद्धि हो सकती है। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा की मनःस्थिति रहेगी। कला एवं संगीत के प्रति रूझान बढ़ेगा।

तुला राशिसंयत रहें। क्रोध के अतिरेक से बचें। कारोबार में परिवर्तन के अवसर मिल सकते हैं। परिश्रम अधिक रहेगा, परन्तु लाभ के अवसर मिलेंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। मानसिक शान्ति रहेगी।

वृश्चिक राशिदाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। किसी पुराने मित्र से पुनः सम्पर्क हो सकते हैं। पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। नौकरी में यात्रा पर जाना पड़ सकता है। मानसिक शान्ति रहेगी। आत्मसंयत रहें। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।

धनु राशिमन परेशान हो सकता है। क्रोध से बचें। नौकरी में परिवर्तन की सम्भावना बन रही हैं। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन हो सकता है। मित्रों का सहयोग मिलेगा। आत्मसंयत रहें। आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे।

मकर राशिलेखनादि-बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ सकती है। परिश्रम अधिक रहेगा। रहन-सहन अव्यवस्थित हो सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। वाणी में कठोरता का प्रभाव रहेगा। बातचीत में संयमित रहें।

कुंभ राशिव्यर्थ के क्रोध एवं वाद-विवाद से बचें। सन्तान के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। मानसिक तनाव हो सकता है। बातचीत में संयमित रहें। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा।

मीन राशिआत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। परिवार से दूर किसी दूसरे स्थान पर जा सकते हैं। मानसिक शान्ति रहेगी, परन्तु व्यर्थ के विवाद एवं झगड़ों से बचें। धर्म के प्रति श्रद्धाभाव रहेगा।