नोएडा पहुंचे औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल नंदी, करोड़ों की परियोजनाओं का किया लोकार्पण
न्यूज टुडे नेटवर्क। प्रदेश के औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल नंदी आज नोएडा अथारिटी पहुंचे हैं। कैबिनेट मंत्री ने नोएडा अथारिटी में 30 करोड़ रूपयों की नई परियोजनाओं का लोकार्पण किया। कैबिनेट मंत्री नंदी अब अथारिटी के अधिकारियों के साथ विकास कार्यों की समीक्षा बैठक कर रहे हैं। बैठक में मंत्री नंदी अधिकारियों के साथ विकास कार्यों से लेकर लंबित योजनाओं पर भी चर्चा करेंगे। इसके अलावा नई परियोजनाओं को लेकर बैठक में चर्चा होगी।
बैठक में मंत्री ने अफसरों को अवैध कब्जों को हटाने की प्रक्रिया को भी शुरू करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शहर में हो रहे अवैध कब्जों को रोकने के लिए प्रशासन की ओर से टीम गठित करके इस पर नजर रखी जाये। इसके अलावा अतिक्रमण को भी हटाने के निर्देष दिए। बैठक में कई अन्य मुद्दों पर भी चर्चा होने की संभावना है।
