हैलो ! त्‍यौहारी सीजन में जरा संभलकर, कहीं भारी ना पड़ जाए अनजान से जान पहचान, आफत में आयी बुजुर्ग की जान  

 | 
bareilly  news

न्‍यूज टुडे नेटवर्क। त्‍यौहारी सीजन में अगर आप भी यात्रा कर रहे हैं तो सावधान रहें। रास्‍ते में किसी अनजान के हाथ दिया गया कोई भी सामान ना खाएं पीएं। कहीं ऐसा ना हो कि आप किसी साजिश के शिकार हो जाएं और लुटेरे आपका सामान माल रूपया लेकर फरार हो जाएं। क्‍योंकि इन दिनों ट्रेनों और बसों में जहरखुरानी गिरोह सक्रिय हो गया है। ऐसी ही घटना बरेली में सामने आयी है। बिहार से पंजाब जा रहे एक बुजुर्ग को ट्रेन में जहरखुरानी गिरोह ने अपना शिकार बना लिया।

बुजुर्ग को बेहोशी की हालत में बरेली में रेलवे पुलिस ने ट्रेन से उतारा। बुजुर्ग को जिला अस्‍पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। बिहार के कैमूर जिले के उदरा थाना क्षेत्र के अनेठी गांव निवासी ठाकुर शर्मा एक दिन पूर्व पंजाब जाने के लिए बिहार से ट्रेन में सवार हुए थे। इसी बीच बरेली पहुंचने से पहले ही किसी अनजान शख्‍स ने उन्‍हें नशीला पदार्थ खिला दिया। वह पंजाब के लुधियाना में अपने बेटे के पास जा रहे थे।

ट्रेन के बरेली जंक्‍शन पर पहुंचने से पहले ही जहरखुरानी गिरोह  के सदस्‍य ने उन्‍हें रास्‍ते में कुछ खाने को दिया। खाते ही बुजुर्ग पर बेहोशी छाने लगी और कुछ देर बाद वह बेहोश हो गए। इसके बाद जहरखुरानी गिरोह के सदस्‍यों ने उनके पास रखी नगदी और बैग आदि सामान लूट लिय और फरार हो गए।

WhatsApp Group Join Now