गणेश चतुर्थीः भव्य झाकियों के साथ बरेली भ्रमण को निकले गणपति (VIDEO)...!

 | 

न्यूज टुडे नेटवर्क। गणेश चतुर्थी के पावन पर्व के मौके पर बरेली में गणेशोत्सव की धूम मची हुयी है। महानगर में विभिन्न स्थानों पर गणपति पूजा उत्सव के पंडाल सजाए गए हैं। गणेश महोत्सव समिति की ओर से इस मौके पर गणपति पूजा का भव्य आयोजन किया जा रहा है। बरेली के आलमगिरी गंज में गणेशोत्सव का आयोजन किया जा रहा है।

गणेशोत्सव आरंभ के मौके पर गणेश महोत्सव समिति की ओर से महानगर में भव्य गणेश दर्शन यात्रा का आयोजन किया गया। गणेश यात्रा का शुभारम्भ कैंट विधायक संजीव अग्रवाल और मेयर डा उमेश गौतम ने किया ! गणेश दर्शन यात्रा साहूकारा फाटक से शुरू होकर अलमगिरी गंज स्थित बाबूराम धर्मशाला पर जाकर समाप्त हुयी।

yatra

दर्शन यात्रा में भगवान शिव माता पार्वती और नंदी समेत भगवान गणेश के स्वरूपों को आकर्षक ढंग से सजाया गया। बरेली में विभिन्न स्थानों पर गणेश दर्शन यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। गणेश प्रतिमा स्थापना के बाद अगले 10 दिनों तक यहां भव्य गणेशोत्सव समारोह का आयोजन किया जायेगा।  

WhatsApp Group Join Now
News Hub