यूपी पुलिस मुख्‍यालय पर प्रदर्शन व नारेबाजी मामले में सपा कार्यकर्ताओं पर एफआईआर दर्ज

 | 

न्‍यूज टुडे नेटवर्क। यूपी पुलिस मुख्‍यालय पर प्रदर्शन के करने के मामले में पुलिस ने सपा कार्यकर्ताओं पर एफआईआर दर्ज कर ली है। बीते दिन समाजवादी पार्टी के आईटी सेल चीफ की गिरफ्तारी के बाद भड़के सपा कार्यकर्ताओं ने यूपी पुलिस मुख्‍यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया था। जिसके बाद पुलिस ने बलप्रयोग करते हुए सपा कार्यकर्ताओं को वहां से खदेड़ दिया था। धारा 144 के उल्‍लंघन और अन्‍य धाराओं में आज पुलिस ने इसी मामले में सपा कार्यकर्ताओं पर मुकदमा दर्ज किया है।

बता दें कि गिरफ्तार किए गए आईटी सेल के चीफ से मिलने पहुंचे सपा मुखिया अखिलेश यादव से भी पुलिस अधिकारियों का नोंकझोंक हुयी थी। जिसके बाद सपा कार्यकर्ताओं ने पुलिस मुख्‍यालय पर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया था। पूरे मामले को लेकर सपा मुखिया ने भाजपा और सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए निशाना साधा था। आज सोमवार को सुशांत गोल्‍फ सिटी थाने में पुलिस ने सपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

WhatsApp Group Join Now