मैनपुरी की पहली महिला सांसद बनने के बाद डिंपल यादव पहुंचीं सदन, लोकसभा अध्‍यक्ष ने किया ये काम

 | 

न्‍यूज टुडे नेटवर्क। मैनपुरी लोकसभा सीट की नवनिवार्चित सांसद डिंपल यादव को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सांसद पद की शपथ दिलाई। बीते 05 दिसम्बर को मैनपुरी उपचुनाव में आए नतीजों के मुताबिक, सपा प्रत्याशी डिंपल यादव ने भारी मतों से जीत हासिल की थी।

शपथ ग्रहण में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व सीएम अखिलेश यादव भी संसद भवन पहुंचे। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष समेत पार्टी के दिग्गज नेता के समक्ष लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने डिंपल यादव को सांसद पद की शपथ दिलाई। 

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव संसद भवन पहुंचे हैं। मैनपुरी सीट से बंपर जीत के बाद सांसद डिंपल यादव के साथ  अखिलेश यादव संसद भवन पहुंचे। डिंपल यादव शपथ लेने पहुंची। डिंपल यादव को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सांसद पद की शपथ दिलाई।

 गौरतलब है कि सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद मैनपुरी लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव में सपा प्रत्याशी डिंपल यादव ने नया कीर्तिमान गढ़ा है। उन्होंने 2.80 लाख से अधिक मत से जीत हासिल कर भाजपा प्रत्याशी रघुराज सिंह शाक्य को शिकस्त देते हुए वह मैनपुरी लोकसभा सीट से पहली महिला सांसद बन गई हैं। इस सीट पर सपा से डिम्पल यादव और बीजेपी से रघुराज सिंह शाक्य समेत छह उम्मीदवार चुनावी रण में उतरे थे।

08 दिसम्बर को नतीजे सामने आए तो शुरुआती दौर में ही डिंपल यादव ने बड़ी बढ़त बना ली। शाम ढ़लने तक यह मतगणना एक बड़ी जीत में तब्दील हो गई। डिंपल यादव को 617625 मत मिले, जबकि रघुराज सिंह को 329489 वोट मिले। इस तरह डिंपल ने 288136 वोटों से बीजेपी प्रत्याशी को हराया। साल 1996 के बाद मुलायम सिंह यादव ने मैनपुरी लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा और इसके बाद अब तक सपा कभी इस सीट से नहीं हारी।

WhatsApp Group Join Now