कोका कोला अब केवल कोल्डड्रिंक्स ही नहीं मोबाइल फोन की दुनियां में दर्ज कराएगा नाम, ये होंगी, इस नए फोन की खूबियां

न्यूज टुडे नेटवर्क। भारत मोबाईल फोन उपभोक्ताओं की लिस्ट में चीन के बाद दूसरे स्थान पर शूमार है। इस लिहाज से भारत स्मार्ट फोन कंपनियों के लिए बेहद महत्वपूर्ण बाजार है। देश में मोबाईल फोन की लोकप्रियता को देखते हुए अनेक कंपनियां अपना जोर आजमा रही हैं। इसी लिस्ट में अब दुनिया की सबसे लोकप्रिय कंपनी Coca-Cola भी अपना नाम दर्ज कराने को तैयार दिख रही है। अमेरिका की प्रतिष्ठित कंपनी स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रही है। हाल ही में आई एक रिपोर्ट बताती है कि फोन को भारतीय बाजार में मार्च 2023 तक लॉन्च किया जा सकता है।

फोन को 2023 की पहली तिमाही में लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि, अभी इस फोन के बारे में और कोई जानकारी मौजूद नहीं है। एक सोशल मीडिया पोस्ट में दिखाया गया फोन का डिजाइन रियलमी 10- 4G फोन से मिलता जुलता है। इसके कारण यह कयास लगाए जा सकते हैं कि कोका कोला रियलमी एक साथ मिलकर भारत में अपना स्मार्टफोन लॉन्च कर सकता है।

पोस्ट में फोन की तस्वीर भी शेयर किया है। पोस्ट में दिखे फोन के पीछे Coca-Cola ब्रांडिंग के साथ एक दोहरी कैमरा सेटअप है। फोन के दायीं तरफ वॉल्यूम बटन है। इस फोन को रेड कलर में देखा जा सकता है। हालांकि, अभी इस फोन के बारे में और कोई जानकारी नहीं मिली है। वैसे तो कोका कोला और रियलमी देखने में एक जैसे ही दिख रहे हैं। लेकिन इस बात को ही आधार मानकर यह कहना कि कोका-कोला रियलमी के साथ फोन को लॉन्च करेगा या फिर किसी अन्य ब्रांड के साथ जल्दीबाजी होगी। लेकिन लुक्स निश्चित तौर पर रियलमी 10 प्रो से मिलता जुलता है।