उपचुनाव नतीजे: रामपुर में सपा प्रत्याशी आगे, 9वें राउण्ड में 5206 वोटों से भाजपा पीछे
Dec 8, 2022, 11:49 IST
|

न्यूज टुडे नेटवर्क। यूपी की तीन सीटों पर हुए उपचुनाव के आज नतीजे आने वाले हैं। यूपी में रामपुर और खतौली की विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हुआ है। वहीं सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद खाली हुयी मैनपुरी लोकसभा सीट पर उपचुनाव हुआ है। रामपुर, खतौली और मैनपुरी में हो रही मतगणना के पहले रूझानों में समाजवादी पार्टी लगातार बढ़त बनाए हुए है।

रामपुर सीट पर सपा के आसिम राजा भाजपा के आकाश सक्सेना से आगे चल रहे हैं। 9वें राउण्ड के बाद सामने आए नतीजों में सपा के आसिम राजा भाजपा प्रत्याशी से 5206 वोटों से आगे चल रहे हैं। 9वें राउण्ड में आसिम राजा को 14402 वोट मिल चुके हैं। वहीं भाजपा के आकाश सक्सेना को 9196 वोट मिले हैं। आगे मतगणना जारी है।

WhatsApp Group
Join Now