उपचुनाव: अखिलेश- डिंपल ने डाला वोट, मैनपुरी में सबसे तेज तो रामपुर में सबसे धीमी रफ्तार से हो रहा मतदान

 | 

न्‍यूज टुडे नेटवर्क। यूपी की मैनपुरी लोकसभा सीट के साथ ही रामपुर और खतौली विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए मतदान आज सोमवार सुबह सात बजे से जारी है। सुबह पारा 10 से 12  डिग्री के बीच होने की वजह से मतदान केन्‍द्रों पर सन्‍नाटा पसरा रहा लेकिन जैसे ही धूप चढ़ी वोटरों की भीड़ उमड़ पड़ी। मैनपुरी लोकसभा सीट पर 1746895 कुल मतदाता आज मतदान करेंगे। रामपुर विधानसभा सीट पर 388994 मतदाता हैं, जबकि 10 प्रत्याशी मैदान में हैं। सपा और भाजपा के बीच कांटे की टक्कर है। कांग्रेस और बसपा ने इस चुनाव में अपने प्रत्याशी नहीं उतार रहे हैं और न ही किसी को समर्थन की घोषणा की है। वहीं खतौली में 3.16 लाख मतदाता वोट की चोट करेंगे।

मैनपुरी लोकसभा सीट पर शुरू हुए मतदान के बीच सपा मुखिया अखिलेश यादव ने पत्‍नी डिंपल यादव ने अपने पोलिंग बूथ पर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। खबरों के मुताबिक मैनपुरी सीट पर मतदान सबसे तेज गति से हो रहा है। सुबह 11 बजे तक मैनपुरी में करीब 19 फीसदी मतदान हो चुका है। वहीं रामपुर सीट पर सबसे धीमी गति से मतदान का स्‍तर दर्ज किया गया है। रामपुर में सुबह 111 बजे तक साढ़े 11 फीसदी ही वोटिंग हो सकी थी। खतौली विधानसभा मतदान की रफ्तार में दूसरे नम्‍बर चल रही है।

उधर प्रसपा मुखिया शिवपाल सिंह यादव ने कई बूथों पर ईवीएम खराब होने की बात कहते हुए कहा कि सब आंखें मूंदकर बैठे हैं। उन्‍होंने कहा कि कई जगहों से ईवीएम खराब होने की शिकायतें आ रही हैं। शिवपाल यादव ने पुलिस और प्रशासन पर चुनाव में गड़बड़ी करने का आरोप लगाया।

WhatsApp Group Join Now