बरेली के होमगार्ड दिल्‍ली में संपन्‍न कराएंगे नगर निगम चुनाव

 | 

न्‍यूज टुडे नेटवर्क। राष्‍ट्रीय राजधानी दिल्‍ली में नगर निगम के चुनाव संपन्‍न कराने के लिए बरेली से होमगार्ड भेजेगए हैं। 4 दिसंबर को होने वाले चुनाव को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए चुनाव आयोग अपनी पूरी तैयारियों को कर चुका है।बरेली से भी चुनाव सम्पन्न कराने के लिए होमगार्ड को रवाना किया गया गया।

जिला कमांडेंट होमगार्ड प्रीति शर्मा ने बताया इससे पहले भी बरेली से अन्य प्रदेशों में होमगार्ड मुख्यालय के आदेश से भेजे जाते रहे हैं। 400 होमगार्ड समेत अवैतनिक अधिकारी आदि भी जा रहे हैं। 6 दिसंबर तक वह लोग ड्यूटी में मौजूद रहेंगे।इससे पहले दिल्ली चुनाव को सम्पन्न कराने के मामले में उनके यहां के जवानों को प्रस्सति पत्र भी मिला था। प्रदेश में बरेली के होमगार्ड जवानों के कार्य को काफी सराहा जाता है।

WhatsApp Group Join Now