बरेली की महिला उद्यमी श्रुति गंगवार ने न्यूज टुडे नेटवर्क के "नारी है नारायणी" परिचर्चा कार्यक्रम की सराहना की

कहा- महिलाओं के लिए इससे बेहतर कार्यक्रम नहीं हो सकता

 | 

न्यूज टुडे नेटवर्क। महिला दिवस के मौके पर न्यूज टुडे नेटवर्क ने महिलाओं की परिचर्चा पर कार्यक्रम नारी है नारायणी आयोजित किया था। इस आयोजन में बरेली शहर की विशिष्ट महिलाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया था। अब इस कार्यक्रम की चारों ओर सराहना हो रही है। इसी कड़ी में बरेली शहर की प्रतिष्ठित महिला उद्यमी श्रुति गंगवार ने न्यूज टुडे नेटवर्क के इस आयोजन की भरपूर सराहना की है। महिला उद्यमी श्रुति गंगवार बरेली के सांसद व पूर्व केन्द्रीय मंत्री संतोष गंगवार की पुत्री हैं। उन्होंने कहा कि महिला दिवस के मौके पर बरेली शहर की विशिष्ट महिलाओं को परिचर्चा के माध्यम से अपने विचार रखने के लिए न्यूज टुडे नेटवर्क ने नारी है नारायणी कार्यक्रम का आयोजन किया इसके लिए वे आयोजकों व मीडिया हाउस न्यूज टुडे नेटवर्क को बधाई देती हैं।

श्रुति गंगवार ने कहा कि न्यूज टुडे नेटवर्क ने महिलाओं के लिए नारी है नारायणी परिचर्चा कार्यक्रम का आयोजन किया था। उन्होंने कहा कि व्यस्तताओं के चलते वे इस कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सकीं। लेकिन अपने विचार उन्होंने साझा किये , कहा कि महिलाओं के लिए इससे बेहतर कार्यक्रम नहीं हो सकता। श्रुति गंगवार ने कहा कि उन्होंने सोशल मीडिया व न्यूज टुडे नेटवर्क के प्लेटफार्म के जरिए कार्यक्रम को देखा। कहा कि इस परिचर्चा कार्यक्रम में बरेली शहर की जो विशिष्ट महिलाएं मौजूद रहीं उन्हें भी वे धन्यवाद देना चाहती हैं। न्यूज टुडे नेटवर्क के ग्रुप एडिटर आशीष गुप्ता ने महिला उद्यमी श्रुति गंगवार को नारी है नारायणी आयोजन का आभार पत्र सौंपकर उनका धन्यवाद किया।

WhatsApp Group Join Now