बरेली: रंजिशन भिड़े दो पक्ष फायरिंग, पांच घायल

 | 

न्‍यूज टुडे नेटवर्क। बरेली के बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र के गांव मानपुर भूड़ में शनिवार को पुरानी रंजिश को लेकर एक पक्ष के लोगों ने दोनों पक्ष पर फायरिंग कर दी। फायरिंग होने से गांव में दहशत फैल गई। घटना में पांच लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। 

एक पक्ष के अरविंद कुमार ने दूसरे पक्ष के छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया है कि जब वह दवा लेकर लौट रहा था तो दूसरे पक्ष के लोगों ने उस पर फायरिंग कर दी। उसके परिवार के कई और लोगों के भी छर्रे लगे हैं। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। 

WhatsApp Group Join Now