बरेली: जयंती पर याद किए गए चंदा मामा दूर के कविता लिखने वाले महान साहित्‍यकार निरंकार देव सेवक

 | 

न्‍यूज टुडे नेटवर्क। देश के जाने माने साहित्‍यकार व कवि निरंकार देव सेवक और किशन सरोज जयंती पर खूब याद किए गए। दोनों महान साहित्‍यकारों का जन्‍म 19 जनवरी को ही हुआ था। निरंकार देव सेवक का जन्‍म 19 जनवरी 1919 और किशन सरोज का जन्‍म 19 जनवरी 1939 को हुआ था। बाल कविताओं में निरंकार देव सेवक की लेखनी को आज भी याद किया जाता है। चंदा मामा दूर के, बिल्‍लो रानी, हीही हूहू जैसी तमाम बाल कविताएं बच्‍चों के बीच खूब लोकप्रिय हैं।

साहित्‍यकार निरंकार देव की याद में बरेली शहर में कई स्‍थानों पर कार्यक्रम आयोजित हुए। खुशलोक हास्पिटल सभागाार में आयोजित निरंकार देव स्‍मृति समारोह में वक्‍ताओं ने निरंकार देव के लिखे साहित्‍य को अमिट धरोहर बताया। यहां विचार गोष्‍ठी का आयोजन किया गया। इस मौके पर वरिष्‍ठ पत्रकारचंद्रकांत त्रिपाठी, डा आशीष गुप्‍ता, डा पवन सक्‍सेना, डा विनोद पागरानी, राजेश शर्मा, समाजसेवी कुलभूषण शर्मा, लोटा मुरादाबादी, कार्यक्रम संयोजक फहीम करार, इंद्रदेव त्रिवेदी, डा अवनीश यादव, डा पूर्णिमा अनिल मौजूद रहे।

WhatsApp Group Join Now