बरेली: पूर्व केन्द्रीय मंत्री संतोष गंगवार ने भाजपाईयों समर्थकों संग मनाया लोहड़ी का पर्व

न्यूज टुडे नेटवर्क। लोहड़ी का त्यौहार शुक्रवार को देश प्रदेश में पूरे हर्षोल्लास व धूमधाम से मनाया जा रहा है। बरेली में पंजाबी समुदाय व समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने खास तैयारियों के लोहड़ी पर्व मनाया, एक दूसरे को बधाईयां दीं। बरेली शहर में विभिन्न स्थानों पर लोहड़ी पर्व मनाया गया। घरों कालोनियों आदि में परंपरागत रूप से लोहड़ी का त्यौहार मनाया गया। पूर्व केन्द्रीय मंत्री व सांसद संतोष गंगवार ने भाजपा कार्यकर्ताओं व समर्थकों के साथ लोहड़ी पर्व मनाया।

भाजपा कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में लोहड़ी जलाकर परंपरागत रूप से पर्व मनाया गया। कैंट विधायक संजीव अग्रवाल और पूर्व केन्द्रीय मंत्री संतोष गंगवार ने कार्यकर्ताओं समर्थकों को लोहड़ी पर्व की बधाईयां दीं। मुंह मीठा कराकर कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को बधाईयां दीं।
