बरेली: पेड़ से लटकी मिली छेड़छाड़ के आरोपी युवक की लाश

 | 

न्‍यूज टुडे नेटवर्क। यूपी के बरेली में युवती से छेड़छाड़ के आरोपी की लाश गांव के बाहर एक पेड़ से लटकी मिली। ग्रामीणों ने पेड़ पर लटके शव को देखा तो सनसनी फैल गयी। मामला फरीदपुर के गोवर्धन ढढोली का है। यहां 23 वर्षीय सुनील का शव गांव के बाहर श्‍मशान भूमि के पस आम के पेड़ पर रस्‍सी से लटका पाया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को पोस्‍टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक युवक के भाई मेहर सिंह के अनुसार बीते माह गांव के ही दबंगों से सुनील का झगड़ा हुआ था।

उस वक्‍त गांव के लोगों ने झगड़ा रफा दफा कर दिया था। बाद में दबंगों ने सुनील पर रेप का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया था। पुलिस सुनील की तलाश में जुटी थी। इसी बीच देर रात सुनील बिना बताए ही घर से निकल गया था। सुबह उसका शव पेड़ से लटका मिला। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

WhatsApp Group Join Now