बरेली: बायोमेट्रिक हाजिरी के नाम पर कर्मियों के शोषण का लगाया आरोप, नरमू ने डीआरएम का किया घेराव
नरमू के नेतृत्व में रेल मंडल कार्यालय पर गरजे रेलकर्मी

न्यूज टुडे नेटवर्क। रेल कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान ना होने से खफा नार्थ इंडियन रेल मजदूर यूनियन ने शनिवार को जोरदार प्रदर्शन किया। हजारों की संख्या में इज्जतनगर मंडल रेल कार्यालय पहुंचे नरमू के कार्यकर्ताओं ने रेल प्रबंधन के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए शोषण का आरोप लगाया। डीआरएम का घेराव कर 7 सूत्रीय ज्ञापन सौंपकर रेलकर्मियों की समस्याओं का समाधान करने मांग की गयी है।

ज्ञापन में पीएमसी पर लगी रोक हटाने, आर्टिजन कर्मियों की बायोमेट्रिक उपस्थिति पर रोक लगाने, रेल कर्मचारियों को मूलभूत सूविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की गयी है। बायोमेट्रिेक हाजिरी के नाम पर नरमू ने रेलकर्मियों के शोषण का आरोप भी लगाया है। नरमू के मंडल मंत्री रामकिशोर ने एक सप्ताह में कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान करने की मांग की है। समस्याएं पूरी ना होने पर दोबारा आंदोलन की चेतावनी दी गयी है।
