बरेली: कोहरे के कहर से नहीं उबर पा रही हवाई सेवा, बेंगलुरू की फ्लाइट कैंसिल

 | 

न्‍यूज टुडे नेटवर्क। सर्दी के मौसम में कोहरे का कहर जारी है। जिसके चलते कई ट्रेनें निर्धारित समय से लेट चल रही हैं। उधर हवाई सेवाओं का बुरा हाल है, कोहरे के कहर के चलते गुरूवार को भी बेंगलुरू बरेली की फ्लाइट कैंसिल करनी पड़ी। बुधवार को कोल्‍ड रेड एलर्ट के बाद बरेली एयरपोर्ट से गुरूवार को बेंगलुरू फ्लाइट के निरस्‍त होने की घोषणा की गयी। वहीं यात्रियों को मैसेज व काल के जरिए इसकी जानकारी दी गयी।

एयरपोर्ट पर तैनात इंडिगो के स्टेशन प्रबंधक के अनुसार बताया गया कि बरेली का मौसम ज्यादा खराब रह रहा है, इस वजह से कंपनी यात्रियों की सुरक्षा को लेकर भी चिंतित है। यात्रियों के हित में फ्लाइटें निरस्त की जा रही हैं। नववर्ष में 1 जनवरी से अब तक इंडिगो की एक भी फ्लाइट बरेली में नहीं उतर सकी है। बीच में अलग-अलग दिनों में मुंबई और बेंगलुरू से फ्लाइटें आईं भी, लेकिन मौसम का साथ नहीं मिलने से दिल्ली और लखनऊ में लैंड करानी पड़ी थीं। 180 सीटर एयरबस में प्रतिदिन 160-160 यात्री आते-जाते थे। फ्लाइट निरस्त होने पर कुछ टिकट वापस कराते हैं। अधिकांश लोग अगले टिकट में समायोजित भी करा लेते हैं।

WhatsApp Group Join Now