बरेली: घर से गुम हुआ था 5वीं का छात्र, सुबह हुयी वारदात के बाद परिजनों के उड़े होश, पुलिस जांच में जुटी

न्यूज टुडे नेटवर्क। यूपी के बरेली में घर से गुम हुए कक्षा 5 के एक छात्र का शव शु्क्रवार को पेड़ पर फांसी के फंदे पर लटकता मिला। घटना की सूचना पर हड़कंप मच गया। छात्र के परिजनों में सूचना मिलने पर कोहराम मचा हुआ है। छात्र गुरूवार से घर से लापता हो गया था। घर वालों ने उसे खोजने का बहुत प्रयास किया। आस पड़ोस ओर रिश्तेदारियों में भी पता किया गया, लेकिन जब उसका कोई सुराग नहीं मिला। घटना बरेली के डोहरा रोड पर हुयी। सुबह शौच को निकले लोगों ने देखा तो उनके होश उड़ गए। आनन फानन में मामले की सूचना पुलिस को दी गयी।

बता दें कि बरेली के थाना बारादरी क्षेत्र के डोहरा में थाना भूता के रहने वाले राजू का बेटा दीपांशु (12) अपनी दादी तारावती के पास थाना बारादरी के डोहरा में किराए के मकान में रहता था और कक्षा पांच का छात्र था। गुरुवार से वह लापता था। काफी खोजबीन के बाद देर रात तक उसका कोई सुराग नहीं लगा नहीं लगा। मौके पर पहुंची पुलिस हत्या और खुदकुशी दोनों ही एंगिल से मामले की जांच में जुटी है।

शुक्रवार सुबह थाना बारादरी क्षेत्र डोहरा के पास एक नहर पर कुछ लोग शौच करने के लिए गए थे। उन लोगों की नजर अचानक शहतूत के पेड़ पर पड़ी। जिस पर बच्चे का शव लटका हुआ था, जिसे देख सब दंग रह गए। आनन-फानन में इसकी जानकारी राहगीरों ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और पूरे मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी। मृतक दीपांशु की मां पूजा अपने मायके बिहार में हैं। जब इसकी जानकारी परिवार को दी तो कोहराम मच गया गया। फिलहाल पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है।