रामपुर में भाजपा ने जीती जंग, रचा इतिहास, आकाश सक्सेना बने नए विधायक

न्यूज टुडे नेटवर्क। भारतीय जनता पार्टी के आकाश सक्सेना ने रामपुर में पहली बार भाजपा को जिताकर इतिहास रच दिया है। आकाश ने 34112 वोटों से जीत दर्ज की है। इस बीच मतगणना स्थल से सपा प्रत्याशी आसिम राजा और उनके समर्थक मैदान छोड़कर चले गए हैं। बता दें कि शहर सीट पर उनके पिता पूर्व मंत्री शिव बहादुर सक्सेना ने भी चुनाव लड़ा था, लेकिन जीत नहीं सके। अब बेटे ने जीत दर्ज करके रामपुर सीट पर भाजपा को जिताने का इतिहास बना दिया है।

विधानसभा चुनाव की मतगणना में शुरू से 20वें राउंड तक पिछड़ते चल रहे थे। भाजपा के आकाश सक्सेना ने 21वें राउंड से बढ़त बनानी शुरू कर दी थी। अब तक मुस्लिम आबादी और मिली जुली आबादी के वोट खुल रहे थे। जैसे ही सिविल लाइंस और हिंदू आबादी के वोटों की गिनती शुरू हुई है तो भाजपा के आकाश ने सपा के आसिम राजा को पीछे करना शुरू कर दिया। 33वें राउंड में आकाश सक्सेना को 80964 वोट मिले जबकि सपा के आसिम राजा को 47262 वोट मिले। इस तरह से आकाश सक्सेना ने 34112 वोटों से आसिम राजा को करारी शिकस्त दी है।
