आगरा: 40 हजार के लालच में खाली कराया बैंक एकाउंट, ये है साइबर ठगी का नया तरीका

न्यूज टुडे नेटवर्क। यह सिर्फ खबर नहीं, सबक भी है। अगर आपको को मैसेज से कोई महिला इनाम का ऑफर दे रही है। तो सावधान हो जाइए। क्योंकि साइबर ठग अब महिलाओं की प्रोफाइल बनाकर आपको मैसेज कर रहे हैं। वो पहले अपनी बातों में आपको उलझाते हैं। फिर सवाल पूछते हैं और कहते हैं कि सही जवाब देने पर आपको इनाम मिलेगा। जैसे ही आप जवाब देते हैं। उधर से मैसेज है आता है। आप जीत गए हैं। फिर आपका गूगल पे नंबर मांगते है। इसके बाद ऑनलाइन ट्रांजैक्शन का पेडिंग स्क्रीन शॉट भेजते हैं। फिर कहते हैं कि मैं आपके मेल पर एक लिंक भेज रहा हूं। इस पर क्लिक करिए जैसे ही आप लिंक पर क्लिक करते हैं। आपके अकाउंट से पैसे कट जाते हैं।

ऐसा ही वाकया आगरा के रवि कुमार के साथ हुआ है। वो शास्त्रीपुरम में दुकान चलाते हैं। रवि ने बताया कि सोशल मीडिया पर इंस्टाग्राम अकाउंट बनाया था। एक महिला की आईडी को फॉलो किया। इसके बाद महिला ने उन्हें Hi लिख भेजा और बातचीत शुरू की।
उनके जवाब देते ही महिला ने उनसे सवाल पूछा कि एक अंधी लड़की की पेंसिल, अंगूठी और कुत्ता खो गया है। बताओ पहले क्या खोया था? जवाब में रवि कुमार ने कुत्ता खोने की बात बताई और महिला ने तत्काल सवाल का सही जवाब देने के लिए उन्हें इनाम के 40 हजार भेजने के लिए ऑनलाइन ट्रांजैक्शन के लिए नंबर मांगा। नंबर देने के बाद महिला ने एक स्क्रीन शॉट भेजा। इसमें 40 हजार पेंडिंग दिख रहे थे। फिर महिला ने मेल आईडी मांगी और उस पर एक लिंक भेजा। जैसे ही रवि ने लिंक पर क्लिक किया तो उनके खाते में पड़े 3 हजार रुपए कट गए।

बता दें कि साइबर ठग फर्जी लिंक तैयार कर वॉट्सऐप और फेसबुक के जरिए नामी ऑनलाइन कंपनियों के प्रोडक्ट का ऑफर दे रहे हैं। ठग 4जी से 5जी नेटवर्क में सिम बदलने और सामानों की खरीदारी पर भारी छूट दे रहे हैं। ऐसे में जैसे ही लिंक पर आप क्लिक करके एप्लिकेशन फॉर्म भरते हैं। उसके कुछ देर बाद आपका अकाउंट खाली हो जाता है और रुपए कटने का मैसेज आने के बाद ठगी का पता चलता है।