हल्द्वानी पहुंचे भाजपा नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री सुरेश भट्ट ने कही ये बात, 2022 चुनाव की ऐसे कर रहे तैयारी
उत्तराखंड में नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री सुरेश भट आज उत्तराखंड पहुंच गए। भट्ट का रुद्रपुर और हल्द्वानी में कार्यक्रम हुआ जहाँ उन्होंने संगठन को मजबूत करने की बात कही है। सुरेश भट ने कहा भाजपा के लिए नेशन फर्स्ट है और पार्टी बाद में है। जबकि दूसरी पार्टियों के लिए परिवार वाद पहले है नेशन बाद
| Dec 1, 2020, 17:57 IST
उत्तराखंड में नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री सुरेश भट आज उत्तराखंड पहुंच गए। भट्ट का रुद्रपुर और हल्द्वानी में कार्यक्रम हुआ जहाँ उन्होंने संगठन को मजबूत करने की बात कही है। सुरेश भट ने कहा भाजपा के लिए नेशन फर्स्ट है और पार्टी बाद में है। जबकि दूसरी पार्टियों के लिए परिवार वाद पहले है नेशन बाद में है।

उन्होंने कहा की वह लगातार हरियाणा में रहकर पार्टी की सेवा करते रहे हैं। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में भी संगठन को मजबूत करने के लिए काम करेंगे और सन 2022 में दोबारा भाजपा को सत्ता में लाने के लिए कार्यकर्ताओं के साथ जनता के बीच में जाएंगे।
WhatsApp
Group
Join Now
