उत्तरकाशी- तीन दिन तक किया दरिंदे ने दुष्कर्म, मेरठ में इस हाल में मिली देवभूमि से लापता किशोरी

उत्तरकाशी-न्यूज टुडे नेटवर्क- विगत तीन जनवरी से पुरोला कस्बे से लापता हुई एक किशोरी पुलिस को मेरठ के नारी निकेतन से मिल गई। किशोरी आठवीं कक्षा की छात्रा है। किशोरी से शामली यूपी में एक युवक ने तीन दिन तक दुष्कर्म किया और बाद में उसे कैराना कस्बे में छोड़ दिया। दुष्कर्म की पुष्टि मेडिकल
 | 
उत्तरकाशी- तीन दिन तक किया दरिंदे ने दुष्कर्म, मेरठ में इस हाल में मिली देवभूमि से लापता किशोरी

उत्तरकाशी-न्यूज टुडे नेटवर्क- विगत तीन जनवरी से पुरोला कस्बे से लापता हुई एक किशोरी पुलिस को मेरठ के नारी निकेतन से मिल गई। किशोरी आठवीं कक्षा की छात्रा है। किशोरी से शामली यूपी में एक युवक ने तीन दिन तक दुष्कर्म किया और बाद में उसे कैराना कस्बे में छोड़ दिया। दुष्कर्म की पुष्टि मेडिकल परीक्षण में हुई है। कैराना से उत्तर प्रदेश पुलिस ने उसे नारी निकेतन भेज दिया। इस मामले में पुलिस ने पुरोला क्षेत्र की एक महिला और शामिली के एक युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया कि तीन जनवरी को किशोरी ने घर में बताया कि स्कूल की छुट्टी के बाद वह अपने चाचा के घर जाएगी। इसके बाद अगले दिन वह घर नहीं लौटी तो परिजनों ने तलाश शुरू की। इसके बाद परिजनों ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई।

उत्तरकाशी- तीन दिन तक किया दरिंदे ने दुष्कर्म, मेरठ में इस हाल में मिली देवभूमि से लापता किशोरी

सहारनपुर में हुआ दुष्कर्म

वही परिजनों ने आरोप लगाया कि किशोरी का अपने गांव में ही पड़ोस में रहने वाली एक महिला राजकुमारी के घर काफी आना जाना था। उन्होंने शक जताया कि राजकुमारी उसे बहला फुसला कर कहीं ले गई है। जिसके बाद पुलिस ने किशोरी का फोन सर्वलांस पर लगाया। इस बीच पुलिस को सूचना मिली की किशोरी मेरठ के नारी निकेतन में है। जिसके बाद पुलिस किशोरी को पुरोला ले आई। इस दौरान किशोरी ने बताया कि राजकुमारी बहला फुसलाकर उसे सहारनपुर ले गई। यहां राजकुमारी ने किशोरी को एक युवक सरबर पुत्र खुर्शीद को सौंपा और खुद गायब हो गई। सहारनपुर से युवक उसे खुरगान गांव में अपने घर ले गया और उससे दुष्कर्म किया।

उत्तरकाशी- तीन दिन तक किया दरिंदे ने दुष्कर्म, मेरठ में इस हाल में मिली देवभूमि से लापता किशोरी

मेडिकल में हुई दुष्कर्म की पुष्टि

किशोरी ने बताया कि युवक ने उसे तीन दिन यहीं रखा। इस बीच राजकुमारी ने युवक को फोन कर बताया कि पुरोला पुलिस उनकी तलाश कर रही है तो युवक ने उसे कैराना में छोड़ दिया। इस दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में घूमते देख उत्तर प्रदेश पुलिस ने उसे पकड़ लिया और नारी निकेतन भेज दिया। पुलिस के अनुसार मेडिकल रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि हो गई है। पुलिस ने दोनों खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।