उत्तरकाशी-सीएम त्रिवेन्द्र ने टेका महासू देवता मंदिर में माथा, चमोली आपदा में लापता लोगों के लिए की प्रार्थना

उत्तरकाशी-आज मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत मोरी में आयोजित कार्यक्रम के बाद सडक़ मार्ग से हनोल पहुंचे। जहां उन्होंने महासू देवता मंदिर में माथा टेका और पूजा-अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली के लिए कामना की। इस दौरान उन्होंने जोशीमठ क्षेत्र में आई आपदा में मृत लोगों की आत्मा की शांति और लापता लोगों के सकुशल मिलने
 | 
उत्तरकाशी-सीएम त्रिवेन्द्र ने टेका महासू देवता मंदिर में माथा, चमोली आपदा में लापता लोगों के लिए की प्रार्थना

उत्तरकाशी-आज मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत मोरी में आयोजित कार्यक्रम के बाद सडक़ मार्ग से हनोल पहुंचे। जहां उन्होंने महासू देवता मंदिर में माथा टेका और पूजा-अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली के लिए कामना की। इस दौरान उन्होंने जोशीमठ क्षेत्र में आई आपदा में मृत लोगों की आत्मा की शांति और लापता लोगों के सकुशल मिलने की प्रार्थना की। मंदिर समिति ने मुख्यमंत्री को स्मृति चिन्ह भेंट किया।

हल्द्वानी-शहर में यहां बनेगा फ्लाईओवर, पढिय़े नये डीएम गब्र्याल का नया प्लान

इसके बाद मुख्यमंत्री ने हिमाचल प्रदेश की सीमा से लगी तहसील त्यूणी के लिए प्रस्थान किया। जहां वे विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण किया। इस दौरान उच्च शिक्षा सहकारिता मंत्री डा. धनसिंह रावत, विधायक मुन्ना सिंह चौहान, जनजाति आयोग के अध्यक्ष मूर्तराम शर्मा, जिलाधिकारी देहरादून आशीष श्रीवास्तव मौजूद थे।