उत्तरकाशी-55 वर्षीय सगे चाचा ने भतीजी को बनाया हवस का शिकार, ऐसे हुआ खुलासा तो उड़ गये परिजनों के होश

उत्तरकाशी-देवभूमि उत्तराखंड में हर दिन बलात्कार जैसे मामले बढ़ते जा रहे है। बच्चों से लेकर बड़ों तक से दुष्कर्म के मामले सामने आ रहे है। वहीं लोग रिश्तों को भी शर्मसार कर रहे है। ऐसा ही एक मामला उत्तरकाशी में देखने को मिला। जहां एक चाचा दे रिश्तों को शर्मसार करते हुए अपनी भतीजी को
 | 
उत्तरकाशी-55 वर्षीय सगे चाचा ने भतीजी को बनाया हवस का शिकार, ऐसे हुआ खुलासा तो उड़ गये परिजनों के होश

उत्तरकाशी-देवभूमि उत्तराखंड में हर दिन बलात्कार जैसे मामले बढ़ते जा रहे है। बच्चों से लेकर बड़ों तक से दुष्कर्म के मामले सामने आ रहे है। वहीं लोग रिश्तों को भी शर्मसार कर रहे है। ऐसा ही एक मामला उत्तरकाशी में देखने को मिला। जहां एक चाचा दे रिश्तों को शर्मसार करते हुए अपनी भतीजी को हवस का शिकार बना लिया। इसेक बाद उसे किसी को बताये पर जान से मारने की धमकी भी दे डाली।

उत्तरकाशी-55 वर्षीय सगे चाचा ने भतीजी को बनाया हवस का शिकार, ऐसे हुआ खुलासा तो उड़ गये परिजनों के होश

दो बार किया दुष्कर्म

मामला उत्तरकाशी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का है। यहां एक 55 वर्षीय सगे चाचा ने भतीजी को हवस का शिकार बनाया। जिसके बाद पुलिस ने उसके खिलाफ दुष्कर्म, जान से मारने की धमकी देने व पोक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है। साथ ही आरोपित को भी गिरफ्तार कर लिया है। किशोरी का आरोप है कि बीते वर्ष जून में उसके सगे चाचा ने उसके साथ दुष्कर्म किया। साथ ही दुष्कर्म की बात अन्य लोगों बताने पर जाने से मारने की धमकी दी। लेकिन किशोरी ने उस समय अपनी मां को यह घटना बताई। किशोरी की मां ने उसका विरोध किया तो उसने उसे अपनी बेटी जैसी बताया।

आरोपी चाचा गिरफ्तार

गांव में लोकलाज के भय से पीडि़ता की मां ने इसकी शिकायत नहीं की। इसके बाद फिर मौक पाकर उसने मार्च 2019 में किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। इससे किशोरी तनाव में आ गई। किशोरी ने फिर अपनी मां को पूरी आपबीती सुनाई। इसके बाद परिजन रूके नहीं उन्होंने उसके खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी। इस मामले में पोक्सो एक्ट, दुष्कर्म व धमकी देने की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।