हवाई फायरिंग करते हुए दिन-दहाड़े बदमाशों ने ज्वेलरी शॉप लूटी, 50 लाख की नकदी लेकर फरार
Dehradun Crime News- आये दिन लूटपाट से देवभूमि में अपराधों का ग्राफ बढ़ता जा रहा है। राजधानी देहरादून में एक ज्वेलरी शॅाप में लूट की वारदात सामने आयी। जहां नकाबपोश दो बदमाशों ने फायरिंग करते हुए 50 लाख लूट लिये। वारदात के बाद क्षेत्र में दहशत फैल गई। घटना करीब पौने चार बजे की है। लूट की बाद बदमाशों ने फायरिंग कर दी। इससे बाजार में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई।
मामला प्रेमनगर क्षेत्र स्थित देव ज्वेलर का है। जहां दो युवक बाइक पर आए और हवा में फायर दागा। इसके बाद दोनों बममाशों ने करीब 30 लाख कैश और बीस लाख के जेवर उठाया और भाग गये। घटना के बाद ज्वेलर शॉप के मालिक देवेंद्र कुमार ने तुरंत सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही एसएसपी अरूण मोहन जोशी और एसपी सिटी अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे।
उन्होंने मामले की जांच शुरू कर दी है। बदमाश सीसीटीवी की डीवीआर साथ ले गए हैं। दुकान स्वामी ने बताया कि अधिकतर वह सोमवार को दुकान बंद रखते है। लेकिन आज किट्टी थी तो दुकान खोल दी। जिसके बाद पुलिस जांच में जुट गई है।