हल्द्वानी वासियों ने धूम-धाम से निकाली राम बारात, उत्तराखंड वासियों के लिए की ये प्रार्थना
Ram Baraat, पहले नौरात्रे के पावन पर्व के मौके पर आज हल्द्वानी में धूम-धाम से राम बारात निकाली गई। जिसके साथ ही करीब 130 साल पुरानी हल्द्वानी रामलीला का शुभारंभ हो गया है। वही अब दशहरे तक हल्द्वानी रामलीला मैदान में रामलीला का प्रदर्शन किया जाएगा। राम बारात के खास मौके पर दर्जनों धर्म प्रेमी
Sep 29, 2019, 18:19 IST
|

Ram Baraat, पहले नौरात्रे के पावन पर्व के मौके पर आज हल्द्वानी में धूम-धाम से राम बारात निकाली गई। जिसके साथ ही करीब 130 साल पुरानी हल्द्वानी रामलीला का शुभारंभ हो गया है। वही अब दशहरे तक हल्द्वानी रामलीला मैदान में रामलीला का प्रदर्शन किया जाएगा।
राम बारात के खास मौके पर दर्जनों धर्म प्रेमी राम बारात में बढ़-चढ़कर शामिल हुए। साथ ही बैंड बाजों के साथ जमकर नाच-गाना हुआ। बारात को पूरे शहर में शहर वासियों के दर्शन के लिए घुमाया गया।

इस दौरान शहर में जगह-जगह धर्म प्रेमियों ने बारात का फूलों और मिष्ठान वितरण कर भव्य स्वागत भी किया। साथ ही भगवान राम से उत्तराखंड और हल्द्वानी वासियों की सलामति की प्रार्थना करते हुए सदा आर्शीवाद बनायें रखने की मनोकामना की।
WhatsApp Group
Join Now