देहरादून- औली में जमकर हुई बर्फबारी, पर्यटक की तादाद में वृद्धि

Uttarakhand News- आज सुबह से मौसम ने अपनी करवट बदल ली। ठंड ने ठिठुरन बढ़ा दी है। वहीं हिमालय की ऊंची चोटियों पर हिमपात प्रारंभ हो चुका है। हिमनगरी मुनस्यारी में न्यूनतम तापमान शून्य डिग्री से नीचे पहुंच गया है। यहां पर न्यूनतम तापमान माइनस दो डिग्री और अधिकतम तापमान नौ डिग्री है। इसके अलावा
 | 
देहरादून- औली में जमकर हुई बर्फबारी, पर्यटक की तादाद में वृद्धि

Uttarakhand News- आज सुबह से मौसम ने अपनी करवट बदल ली। ठंड ने ठिठुरन बढ़ा दी है। वहीं हिमालय की ऊंची चोटियों पर हिमपात प्रारंभ हो चुका है। हिमनगरी मुनस्यारी में न्यूनतम तापमान शून्य डिग्री से नीचे पहुंच गया है। यहां पर न्यूनतम तापमान माइनस दो डिग्री और अधिकतम तापमान नौ डिग्री है। इसके अलावा औली में जमकर बर्फबारी हुई। बर्फबारी की खबर सुनते ही पर्यटकों की भीड़ पहुंचनी शुरू हो गई है। बताया जा रहा है कि बुधवार रात से ही औली में बर्फबारी शुरू हो गई थी।

देहरादून- औली में जमकर हुई बर्फबारी, पर्यटक की तादाद में वृद्धि

आज सुबह जैसे ही पर्यटकों तक यह सूचना मिली कि औली में बर्फबारी हुई जिसके बाद पर्यटक औली में पहुंचे और खूब मजे किए। यहां पहुंचने वालों में बच्चे, बूढ़े और कपल शामिल है। लगातार पर्यटकों की संख्या बढ़ रही है।