डेयर डेविल्स अभियान के तहत 7 पर्वतारोहियों के शव रेस्क्यू कर लाएं गये हल्द्वानी, वीडियोग्राफी के साथ होगा पोस्टमार्टम

नंदा देवी आरोहण अभियान के दौरान एवलांच की चपेट में आने से मृत आठ में से सात पर्वतारोहियों के शव को एयरलिफ्ट कर लिया गया है। पहले चरण में दो बार में दो दो कर चार शव एयरलिफ्ट किए गए वहीं दूसरे चरण में तीन शव लाए गए। शवों को पोस्टमार्टम के लिए पिथौरागढ़ नैनी
 | 
डेयर डेविल्स अभियान के तहत 7 पर्वतारोहियों के शव रेस्क्यू कर लाएं गये हल्द्वानी, वीडियोग्राफी के साथ होगा पोस्टमार्टम

नंदा देवी आरोहण अभियान के दौरान एवलांच की चपेट में आने से मृत आठ में से सात पर्वतारोहियों के शव को एयरलिफ्ट कर लिया गया है। पहले चरण में दो बार में दो दो कर चार शव एयरलिफ्ट किए गए वहीं दूसरे चरण में तीन शव लाए गए। शवों को पोस्टमार्टम के लिए पिथौरागढ़ नैनी सैनी हवाई पट्टी से हल्द्वानी लाया गया है। एमआई 17 हेलीकाप्टर से पर्वतारोहियों के शवों को पिथौरागढ़ से आज पंचनामा भर हल्द्वानी के पोस्टमार्टम हाउस पहुंचाया गया है।

फिलहाल सात में से दो पर्वतारोहियों की शिनाख्त की जा चुकी है, जिसमें उत्तराखंड के अल्मोड़ा निवासी चेतन पांडे निवासी और रुथ मेकेन निवासी ऑस्ट्रेलियन शामिल है। जानकारी मुताबिक यहां सभी 7 पर्वतारोहियों के शवों का पोस्टमार्टम डॉक्टरों का पैनल वीडियोग्राफी के साथ करेगा। जिसके बाद सभी शवों को प्रिजर्वेशन में रखा जाएगा। इधर प्रशासन द्वारा लगातार एम्बेसी से सम्पर्क किया जा रहा है। वही अन्य शवों की शिनाख्त करने का प्रयास किया जा रहा है।

डेयर डेविल्स अभियान के तहत 7 पर्वतारोहियों के शव रेस्क्यू कर लाएं गये हल्द्वानी, वीडियोग्राफी के साथ होगा पोस्टमार्टम

डेयर डेविल्स अभियान के तहत किया रेस्क्यू

बता दें कि नंदा देवी में लापता सात विदेशी पर्वतारोहियों और एक भारतीय लाइजनिंग ऑफिसर की खोज एवं बचाव के लिए आइटीबीपी के नेतृत्व में चले डेयर डेविल्स अभियान के तहत रेस्क्यू दल ने बीते दिनों आठ में से सात शव बर्फ से निकाल लिए थे। नंदा देवी में मौसम खराब होने से आगे का कार्य नहीं चल पा रहा था।

सोमवार को मौसम के साथ देने बाद रेस्क्यू दल ने 17450 फीट की ऊंचाई पर स्थित कैंप दो से शवों को लाने का अभियान चलाया। नंदा देवी में दूसरी तरफ दुर्घटना साइट में जाकर चार शवों को साढ़े ग्यारह घंटे तक रेस्क्यू चला कर 18900 फीट की ऊंचाई पर स्थित चोटी तक पहुंचाया। मौसम खराब होने से तीन शवों को मंगलवार को इस ऊंचाई तक पहुंचाया गया था।