जसपुर- यहां फर्जी धान खरीद में पकड़ी पांच मिलें हुई प्रतिबंधित, अब प्रशासन करेगा ये बड़ी कार्यवाही

जसपुर में फर्जी हथकड़ों से धान की खरीद करने के मामले में पांच मिल प्रतिबंधित कर दी गई है, अब आरएफसी ने इन्हें व्यापार करने के लिये मना कर दिया है। जानकारी के अनुसार जसपुर में पिछले साल पांच मिलें फर्जी धान खरीद में पकड़ी गई थी। लेकिन तब इन मिलों से जुर्माना वसूलने के
 | 
जसपुर- यहां फर्जी धान खरीद में पकड़ी पांच मिलें हुई प्रतिबंधित, अब प्रशासन करेगा ये बड़ी कार्यवाही

जसपुर में फर्जी हथकड़ों से धान की खरीद करने के मामले में पांच मिल प्रतिबंधित कर दी गई है, अब आरएफसी ने इन्हें व्यापार करने के लिये मना कर दिया है। जानकारी के अनुसार जसपुर में पिछले साल पांच मिलें फर्जी धान खरीद में पकड़ी गई थी। लेकिन तब इन मिलों से जुर्माना वसूलने के बाद छोड़ दिया गया था और मिलों का व्यापार पुन पहले की तरह चलने लगा था।

लेकिन अब दुबारा इस मामले में कार्यवाही होने के बाद आरएफसी ने इन मिलों को व्यापार करने के लिये भी प्रतिबंधित कर दिया है। बापको बता दें कि पिछले साल धान खरीद सीजन में चावल मिलों ने जमकर धांधली की थी। मिलों ने पोर्टल के माध्यम से एक-एक दिन में हजारों क्विंटल धान की खरीद की। डेढ़ माह में ही चावल मिलों ने सरकार की ओर से तय धान खरीद का लक्ष्य पूरा कर लिया। इतने कम समय में लक्ष्य पूरा कर दिये जाने पर आएफसी ने इसमें शंका जताई और मामले की जांच करनी शुरू कर दी।

जांच के दौरान पता चला की मिलों ने धान की खरीद तो की ही नही है, बल्कि कागजी दस्तावेजों में खरीदी का फर्जी कार्य चढ़ा दिया गया है। जिस कारण आरएफसी ने फर्जी खरीद दिखाने पर इन पांचों मिलों पर मुकदमा दर्ज किया है। और इनके खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के साथ व्यापार पर भी प्रतिबंध लगा दिया है। जिस कारण इस बार से ये पांच मिलें धान कुटाई और धान खरीद नहीं कर पायेंगी।

 

WhatsApp Group Join Now