उत्तराखंड सरकार ने महिलाओ के लिए खोले फायर ब्रिगेड में भर्ती के दरवाजे, इतने पद है खाली

उत्तराखंड सरकार ने फायर ब्रिगेड (अग्निशमन) में महिलाओं के लिए नौकरी के दरवाजे खोल दिए हैं। अभी तक फायर ब्रिगेड में महिलाओं की नियुक्ति नहीं की जाती थी। सरकार ने अग्निशमन एवं आपात सेवा अधीनस्थ अधिकारी कर्मचारी सेवा नियमावली में संशोधन कर महिलाओं को भर्ती का मौका दिया है। इस संबंध में शासन की ओर
 | 
उत्तराखंड सरकार ने महिलाओ के लिए खोले फायर ब्रिगेड में भर्ती के दरवाजे, इतने पद है खाली

उत्तराखंड सरकार ने फायर ब्रिगेड (अग्निशमन) में महिलाओं के लिए नौकरी के दरवाजे खोल दिए हैं। अभी तक फायर ब्रिगेड में महिलाओं की नियुक्ति नहीं की जाती थी। सरकार ने अग्निशमन एवं आपात सेवा अधीनस्थ अधिकारी कर्मचारी सेवा नियमावली में संशोधन कर महिलाओं को भर्ती का मौका दिया है। इस संबंध में शासन की ओर से नियमावली की अधिसूचना जारी कर दी गई।

प्रदेश में आगजनी की घटनाओं को रोकने के लिए अग्निशमन में फायरमैन और अग्निशमन द्वितीय अधिकारी के पदों पर पुरुषों की नियुक्ति की जाती थी। अब सरकार ने नियमावली में संशोधन कर महिलाओं को भी इन पदों पर नौकरी का मौका दिया है। अग्निशमन एवं आपात सेवा अधीनस्थ अधिकारी कर्मचारी सेवा नियमावली में संशोधन कर महिलाओं की नियुक्ति की व्यवस्था कर दी है। फायर कार्मिक के पद पर महिलाओं के लिए आयु सीमा 21 से 25 वर्ष और अग्निशमन द्वितीय अधिकारी के पद पर 21 से 28 वर्ष निर्धारित की गई है। महिलाएं अब प्रदेश में होने वाली आगजनी की घटनाओं को रोकने में दमखम दिखाएंगी।

फायर कर्मियों के 426 पद खाली
प्रदेश में अग्निशमन विभाग में फायरमैन, अग्निशमन अधिकारी और फायर स्टेशन द्वितीय अधिकारी के पद कई पद खाली चल रहे हैं। इसमें फायरमैन के कुल 984 पद स्वीकृत है। इसमें 558 पद ही भरे हैं। जबकि 426 पद खाली चल रहे हैं। फायर स्टेशन द्वितीय अधिकारी के 48 स्वीकृत पदों में 23 पद खाली और अग्निशमन अधिकारी के 35 स्वीकृत पदों में सभी खाली चल रहे हैं।