उत्तरकाशी- भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भगत की फिसली कार, इस कारण बच गई जान

आज भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत का उत्तरकाशी जाते समय सुबह 10 बजे एक बड़ा हादसा होने से टल गया। वह हादसे में सकुशल बच गये। बताया जा रहा है कि विगत दिवस हुई बर्फबारी के चलते उनकी कार का सन्तुलन बिगड़ गया। अचानक कार सडक़ से खाई की ओर मुड़ गई। अंदर बैठे प्रदेश
 | 
उत्तरकाशी- भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भगत की फिसली कार, इस कारण बच गई जान

आज भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत का उत्तरकाशी जाते समय सुबह 10 बजे एक बड़ा हादसा होने से टल गया। वह हादसे में सकुशल बच गये। बताया जा रहा है कि विगत दिवस हुई बर्फबारी के चलते उनकी कार का सन्तुलन बिगड़ गया। अचानक कार सडक़ से खाई की ओर मुड़ गई। अंदर बैठे प्रदेश अध्यक्ष समेत अन्य लोगों की सांसे अटक गई। चालक ने बड़ी मुश्किल से कार को एक पैराफिट से टकराकर रोका। जिससे उनकी जान बच गई।

उत्तरकाशी- भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भगत की फिसली कार, इस कारण बच गई जान

न्यूज टूडे नेटवर्क से बातचीत में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने बताया कि सडक़ पर बने पैराफिट से बड़ा हादसा होने से बच गया। बाद में सुरक्षा कर्मी व स्थानीय विधायक गोपाल रावत ने अपने वाहन से प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत को सुरक्षित उत्तरकाशी तक पहुंचाया। जहां कार्यक्रम पूर्व के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सम्पन्न हुआ। आज रात वह
चिन्यालीसैण में स्टे करेंगे।