हल्द्वानी - सांप के डंक से युवक की मौत, इलाज के लिए भटकता रहा, अंत में STH में तोड़ा दम 

 | 

हल्द्वानी - बीते दिनों एक युवक को सांप ने काट दिया था। जिसका उपचार के दौरान मौत हो गई। आठ दिसंबर को धानमिल में रहने वाले युवक को सांप ने डंस दिया था। उपचार के लिए वह चार दिन तक काशीपुर व बाजपुर तक दौड़ता रहा। मगर ठीक उपचार नहीं मिला। थक हारकर उसे एसटीएच लाया गया। हालत गंभीर होने पर उसकी मौत हो गई। काशीपुर के कुमाऊं कालोनी में रहने वाला 25 वर्षीय राजीव कुमार हल्द्वानी स्थित धान मिल में मजदूरी करता था। उसने साथ रहने वाले श्रमिकों ने बताया कि आठ दिसंबर को राजीव फैक्ट्री में काम कर रहा था। दोपहर में वह खाना खाने कमरे पर गया। वापस ड्यूटी को आते समय उसके पैर में सांप ने डस लिया।

 

फैक्ट्री पहुंचने पर उसकी तबीयत बिगड़ गई। साथी श्रमिकाें ने इसकी सूचना उसके स्वजन को दी। स्वजन उसे उपचार के लिए पहले काशीपुर के एक निजी अस्पताल में ले गए। प्रारंभिक उपचार के बाद बाजपुर लेकर गए। जहां डाक्टर नहीं मिले। हालत गंभीर होने पर उसे डा. सुशीला तिवारी अस्पताल लाया गया। सोमवार की देर रात उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। मेडिकल चौकी इंचार्ज प्रवीण तेवतिया ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के बाद स्वजन के सुपुर्द कर दिया है।

WhatsApp Group Join Now