"ऋषिकेश - परमार्थ निकेतन में योग महोत्सव शुरू, भारत की जीत के लिए हुई विशेष पूजा"
| Mar 9, 2025, 13:18 IST
ऋषिकेश - (निधि अधिकारी) परमार्थ निकेतन आश्रम में योग महोत्सव का आयोजन आज से शुरू हो गया है। इस महोत्सव के पहले दिन, साधकों ने आईसीसी चैंपियनशिप में भारत की जीत के लिए पूजा अर्चना की। आश्रमाध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती ने बताया कि यह महोत्सव 15 मार्च तक चलेगा और इसमें दुनिया भर के योगाचार्य और योग जिज्ञासु भाग ले रहे हैं।
बता दे की, महोत्सव में भारत समेत मैक्सिको, नॉर्वे, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, फ्रांस, जापान, स्विट्जरलैंड, ब्राजील, डेनमार्क, जर्मनी, इटली, नीदरलैंड, न्यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका, यूनाइटेड किंगडम, संयुक्त राज्य अमेरिका आदि देशों के प्रतिभागी शामिल होंगे।
वही, यह महोत्सव योग के महत्व को बढ़ावा देने और लोगों को इसके लाभों के बारे में जागरूक करने के लिए आयोजित किया जा रहा है।
WhatsApp
Group
Join Now
