Virat Anushka in Uttarakhand - फिर उत्तराखंड पहुँचे विराट और अनुष्का, अब यहाँ लगाया ध्यान 
 

 | 

Anushka Virat in Rishikesh - भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली और उनकी पत्नी अभिनेत्री अनुष्का इन दिनों  उत्तराखंड पहुंच गए हैं बता दें कि सोमवार को भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली अपनी मां सरोज कोहली और पत्नी अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आध्यात्मिक गुरु स्वामी दयानंद सरस्वती के ऋषिकेश स्थित आश्रम में पहुंचे थे। यहां उन्होंने गुरु की समाधि पर पुष्प अर्पित कर 20 मिनट तक ध्यान लगाया। वह व्यस्ततम जिंदगी से सोमवार को यहां गंगा तट पर आश्रम परिवार के बीच पहुंचे हैं। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के  आध्यात्मिक गुरु स्वामी दयानंद सरस्वती महाराज के आश्रम में वह सोमवार की शाम से रुके हैं। इससे पहले नवंबर 2022 में वह परिवार के साथ कैंची धाम और मुक्तेश्वर पहुंचे थे। 

 

मंगलवार की सुबह करीब 4:30 बजे विराट कोहली अनुष्का के साथ गंगा तट पर स्थित आस्था पथ पर सुबह की सैर के लिए निकले। सुबह-सुबह भ्रमण पर आने वाले कुछ लोग ने उन्हें पहचान लिया। इस दौरान आसपास विराट के आगमन की खबर फैल गई। करीब एक घंटा आस्था पथ पर घूमने के बाद विराट और अनुष्का आश्रम में लौट आए। सुबह 7:00 बजे आश्रम के योगा हॉल में दोनों ने योग किया। योग प्रशिक्षक इनके साथ ही यहां आए हुए हैं। वहीं विराट और अनुष्‍कार के आगमन के बाद स्वामी दयानंद आश्रम के आसपास प्रशंसकों की संख्या बढ़ने लगी है, जिसको देखते हुए यहां पर आश्रम के सुरक्षा गार्ड सहित पुलिस के जवान भी लगाए गए हैं। मंगलवार दोपहर में विराट और अनुष्का आश्रम में संत महात्माओं को भंडारा कराएंगे।

WhatsApp Group Join Now
News Hub