"Uttarakhand News - उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता लागू करने पर CM पुष्कर धामी गजरौला में सम्मानित"

 | 

Uttarakhand News - (निधि अधिकारी) उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को उत्तर प्रदेश के गजरौला में सम्मानित किया गया। यह सम्मान उत्तराखंड में सर्वप्रथम समान नागरिक संहिता लागू करने के लिए दिया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सम्मान उत्तराखंड की सवा करोड़ देवतुल्य जनता का सम्मान है, जिन्होंने उन्हें ऐतिहासिक निर्णय लेने के योग्य बनाया।

बता दे की, मुख्यमंत्री ने कहा कि समान नागरिक संहिता लागू होना भारत के संविधान की आत्मा को साकार करने का उत्सव है। यह कानून लाखों महिलाओं के अधिकारों का सुरक्षा कवच है। उन्होंने कहा कि यह कानून जाति, धर्म, लिंग के आधार पर होने वाले कानूनी भेदभाव को खत्म करने का संविधानिक उपाय है।

वही, मुख्यमंत्री ने कहा कि समान नागरिक संहिता का प्रभाव उत्तराखंड से पूरे भारत में एक नई चेतना जागृत करने का कार्य करेगा। उन्होंने कहा कि, यह कानून उत्तराखंड की मुस्लिम बहन-बेटियों को भी हलाला, बहुविवाह, बाल विवाह और तीन तलाक जैसी कुरीतियों से मुक्ति दिलाएगा

WhatsApp Group Join Now
News Hub