Uttarakhand Budget Expenditure - उत्तराखंड में सरकारी विभागों की हकीकत खोल देगी यह रिपोर्ट ,वेंटीलेटर में हैं ये डिपार्टमेंट
Uttarakhand Budget Expenditure 2024-25 - (रेनू मेहता ) उत्तराखंड सरकार ने वित्तीय वर्ष 2024 -25 के लिए पिछले वर्ष विधानसभा में 89,230 करोड़ का बजट राज्य के विकास कार्यो को गति देने के लिए पेश किया था ,पर हैरानी इस बात की है 10 माह बीत जाने के बाद भी कई अहम विभाग बजट खर्च करने में निकम्मे साबित हुए है। इनमे समाज कल्याण विभाग तो दहाई के अंक तक भी नहीं पहुंच पाया। हालाँकि कुछ विभागों की परफॉरमेंस जिनमे खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग सहित अन्य कई विभागो का प्रदर उम्दा रहा। 2024 के अंत तक, राज्य सरकार के 52 विभागों ने प्रस्तावित 15,854 करोड़ रुपये में से 6,217 करोड़ रुपये खर्च किए हैं, जो प्रस्तावित बजट का लगभग 41.85% है। यह आंकड़ा पिछले वर्ष की स्थिति के समान है।
इस विभागों का स्कोर है अल्टीमेट -
खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने प्रस्तावित बजट 613 करोड़ में से 98.51% बजट खर्च किया है
खेल विभाग ने प्रस्तावित बजट 100 करोड़ में से 92.40% खर्च कर लिया है
शहरी विकास विभाग ने प्रस्तावित बजट 774 करोड़ में से 64.48% बजट खर्च किया है
कृषि विभाग ने अपने प्रस्तावित बजट 68 करोड़ में से 64.12% खर्च कर लिया है
लोक निर्माण विभाग यानी PWD ने अपने प्रस्तावित बजट 1440 करोड़ में से 62.84% बजट खर्च किया है।
इन विभागों का प्रदर्शन रहा बेहद ख़राब-
आपदा प्रबंधन विभाग जिसका प्रस्तावित बजट 596 करोड़ का है, लेकिन केवल 29 फीसदी खर्च हुआ है।
पर्यटन विभाग का प्रस्तावित बजट 259 करोड़ रुपए है, विभाग ने केवल 30% खर्च किया है।
वन विभाग भी बजट खर्च के मामले में पीछे है. 129 करोड़ के बजट में से फॉरेस्ट विभाग ने केवल 30% ही खर्च किया है।
राज्य के पावर सेक्टर में भी प्रस्तावित बजट 1281 करोड़ का है, लेकिन अभी तक केवल 40% ही खर्च किया गया है।
समाज कल्याण विभाग का भी 158 करोड़ का बजट है, जिसमें से केवल 8.26% ही खर्च हुआ है।
यह आंकड़े दिखाते हैं कि बेहद ख़राब प्रदर्शन वाले विभाग राज्य के विकास के लिए कितने संजीदा है।