GI Tag - क्या होता है GI टैग, उत्तराखंड बना देश का पहला राज्य, अब तक 27 उत्पादों को मिल चुका है प्रमाण पत्र 

 | 

GI Tag Uttarakhand - (प्रियदर्शिका नपलच्याल) एक दिन में देश के सर्वाधिक उत्पादों की GI प्रमाण पत्र लेने वाला उत्तराखण्ड़ पहला राज्य बन गया है. अब तक उत्तराखंड के 27 उत्पाद जीआई टैग (जियोग्राफिकल इंडिकेशन) (Geographical Indications) से प्रमाणित हो चुके हैं, 4 नवम्बर 2023 को 18 उत्पादों को जीआई प्रमाण पत्र मिले हैं, इससे पहले उत्तराखण्ड़ के नौ उत्पादों को जीआई टैग दिया जा चुका है, उत्तराखण्ड़ के नौ उत्पादों के नाम जिनमें तेजपात, बासमती चावल, ऐपण आर्ट, मुनस्यारी का सफेद राजमा, रिंगाल क्राफ्ट, थुलमा, भोटिया दन, च्यूरा ऑइल तथा ताम्र उत्पाद को पहले जी आई प्रमाण प्राप्त हो चुका है। जीआई टैग एक दिन में सर्वाधिक उत्पादों पर जी आई प्रमाण पत्र हासिल करने वाला देश का पहला राज्य उत्तराखण्ड़ बन गया है। जिसे एक दिन में सबसे अधिक 18 उत्पादों पर जी आई प्रमाण पत्र मिले हैं। अब तक उत्तराखण्ड़ के कुल 27 उत्पादों को जी आई टैग मिल चुका है। 

4 नवम्बर 2023 को उत्तराखंड राज्य के जिन 18 उत्पादों को जी आई टैग (जियोग्राफिकल इंडिकेशन) प्रमाण पत्र मिले हैं, उनमें उत्तराखण्ड की चौलाई, झंगोरा, मंडुआ, लाल चावल, अल्मोड़ा लखोरी मिर्च, बेरीनाग चाय, बुरांस शरबत, रामनगर नैनीताल लीची, रामगढ़ आडू, माल्टा, पहाड़ी तोर, गहत, काला भट्ट, बिच्छूबूटी फैब्रिक, नैनीताल मोमबत्ती, कुमांऊनी रंगवाली पिछोड़ा, चमोली रम्माण मास्क तथा लिखाई वुड कार्विंग शामिल हैं। 


GI टैग क्या होता है?
GI Tag in Hindi यानी जियोग्राफिकल इंडिकेशंस उन उत्पादों पर इस्तेमाल किया जाने वाला एक संकेत है, जिनकी एक विशिष्ट भौगोलिक उत्पत्ति (specific geographical origin) होती है औऱ किसी भी रीजन का जो क्षेत्रीय उत्पाद होता है उससे उस क्षेत्र की पहचान होती है। उस उत्पाद की प्रसिद्धि जब देश ही नहीं अन्य देशों में होती है तो उसे प्रमाणित करने के लिए GI Tag की प्रक्रिया होती है। GI Tag ऐसा नाम या संकेत है जो प्रमाणित करता है कि किसी उत्पाद में विशिष्ट गुण हैं जो इसे अलग बनाते हैं। 


GI Tag Full Form
GI Tag की फुल फाॅर्म Geographical Indications होती है और हिंदी में इसे भौगोलिक संकेत यानी जियोग्राफिकल इंडिकेशंस होती है। इस टैग का उपयोग खाना, एग्रीकल्चर प्रोडक्ट्स, हैंडिक्राफ्ट्स प्रोडक्ट्स आदि के लिए किया जाता है। 


विश्व व्यापार संगठन ने GI Tag की शुरुआत की और भाग लेने वाले देश इस टैग का उपयोग करते हैं। संसद ने उत्पाद के रजिस्ट्रीकरण और संरक्षण को लेकर दिसंबर 1999 में अधिनियम पारित किया था, इसे इंग्लिश में जियोग्राफिकल इंडिकेशंस ऑफ गुड्स (रजिस्ट्रेशन एंड प्रोटक्शन) एक्ट, 1999 कहा जाता है। इसे 2003 में लागू किया गया और तब से ही प्रोडक्ट्स पर जीआई टैग मिलने की शुरू हुई। भारत में यह 15 सितंबर 2003 से लागू हुआ। दार्जिलिंग चाय जीआई टैग पाने वाला पहला भारतीय उत्पाद था।


GI टैग के फायदे क्या हैं? - GI Tag in Hindi के फायदे 
प्रोडक्ट्स को कानूनी सुरक्षा।
जीआई टैग दूसरों द्वारा उत्पादों के अनधिकृत उपयोग को रोकता है। 
यह उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण उत्पाद प्राप्त करने में मदद करता है और प्रामाणिकता का आश्वासन देता है। 
राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में जीआई टैग वस्तुओं की मांग बढ़ाकर उनके उत्पादकों की समृद्धि को बढ़ावा देता है।
जियोग्राफिकल इंडिकेशंस उन लोगों को सुविधा प्रदान करता है जिनके पास इंडिकेशंस का उपयोग करने का अधिकार है।

GI टैग कैसे मिलता है?
GI Tag in Hindi जानने के साथ जीआई टैग कैसे मिलता है जानना जरूरी है। GI Tag ऐसा नाम या संकेत है जो प्रमाणित करता है कि किसी उत्पाद में विशिष्ट गुण हैं जो इसे अलग बनाते हैं। किसी भी प्रोडक्ट पर GI Tag हासिल करने के लिए अप्लाई करना होता है और इसके लिए प्रोडक्स बनाने वाली एसोसिएशन या संस्था अप्लाई कर सकती है। इसके लिए गवर्मेंट लेवल पर अप्लाई किया जाता है। जीआई टैग लेने के लिए प्रमाणिकता का प्रूफ देना होता है और जीआई टैग 10 वर्ष के लिए मिलता है।

 

 

Tags : GI Tag in Hindi, Uttarakhand 27 Products GI Tag, जीआई टैग कैसे मिलता है, जीआई टैग उत्तराखंड, उत्तराखंड के कितने उत्पादों को जीआई टैग मिला है, जीआई टैग रामनगर लीची, कुमाऊंनी पिछौड़ा जीआई टैग, रामगढ़ आडू जीआई टैग, किस राज्य में अधिकतम जी आई टैग मिले हैं, Gi tag kya hota hai, Uttarakhand Products GI Tag, Dharchula Dan GI Tag, Ramnagar ki leechi GI tag, Munsiyari ka Safed Rajma GI Tag, Berinag ki Chai ko GI Tag, उत्तराखंड में उत्पादों को जीआई टैग, जी आई टैग किसे कहते है, जीआई टैग उत्तराखंड, New gi tag of uttarakhand, Gi tag of uttarakhand pdf, uttarakhand gi tag 2023, uttarakhand gi tag list, gi tag of uttarakhand in hindi, total gi tag in uttarakhand.

WhatsApp Group Join Now