"उधम सिंह नगर - प्रेम विवाह से नाराज परिजनों का जानलेवा हमला, दहशत में दंपत - तीन गंभीर"
Mar 9, 2025, 11:22 IST
|

उधम सिंह नगर - (निधि अधिकारी) काशीपुर में एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है, जहां प्रेम विवाह से नाराज लड़की पक्ष के लोगों ने लड़के के परिजनों पर जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में कई लोग घायल हुए हैं, जिनमें से तीन की हालत गंभीर है।
बता दे की, पीड़िता मुस्कान ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र दिया, जिसमें उसने बताया कि उसने सोनू से प्रेम विवाह किया है, लेकिन उसके मायके वाले इस शादी से नाराज हैं। जब वह शादी की रस्म के लिए मां बाल सुंदरी देवी मंदिर गई थी, तो उसके मामा और ममेरे भाई ने हमला कर दिया।

वही, पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और आगे की जांच चल रही है। यह घटना एक बार फिर से समाज में व्याप्त असहिष्णुता और हिंसा की समस्या को उजागर करती है।
WhatsApp Group
Join Now