TOP 10 CELEBRITIES OF UTTARAKHAND - जानिए कौन हैं उत्तराखंड के 10 प्रसिद्ध सितारे 

 | 

TOP 10 CELEBRITIES OF UTTARAKHAND - (निधि अधिकारी/ NIDHI ADHIKARI)  देवभूमि उत्तराखंड से आज कई ऐसे स्टार हैं, जिन्हें देश भर में प्रसिद्धि हासिल है, आज हम इस आर्टिकल में बात करने वाले हैं उत्तराखंड के 10 सबसे मशहूर सितारो के बारे में - तो चलिए जानते हैं - 


1- Rishabh Pant - ऋषभ पंत एक भारतीय क्रिकेटर के साथ - साथ विकेटकीपर-बैट्समैन हैं, वनडे सहित टेस्ट क्रिकेट में भी अद्वितीय प्रदर्शन करते हैं। वह अपने युवा करियर में कई शानदार परियां खेल चुके हैं। ऋषभ का जन्म 4 October 1997 को रुड़की में हुआ था। ऋषभ को उनके बैटिंग और उनकी आक्रामक खेल शैली और बड़े छक्कों के लिए जाना जाता है। वह आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलते हैं।


2- Sonam Bajwa - सोनम बाजवा भारत की ऐसी हस्ती हैं, जिसे आज लगभग हर कोई जानता है सोनम का जन्म 16 अगस्त 1989 को उत्तराखंड के नैनीताल जिले में हुआ था,  सोनम ने अपने करियर की शुरुआत साल 2012 में Femina Miss India  में participate कर, की थी,  उसके बाद साल 2013 में उन्होंने अपनी एक्टिंग की शुरुआत "बेस्ट ऑफ लक"  एक पंजाबी फिल्म से की थी, और आज सोनम पंजाबी इंडस्ट्री की सबसे मशहूरअभिनेत्री में से एक हैं।


3 - Jubin Nautiyal- जुबिन नौटियाल का जन्म 14 जून 1989 को उत्तराखंड के देहरादून जिले में हुआ था। जुबिन नौटियाल की शुरुआत वर्ष 2011 में भारत के मशहूर सिंगिंग रियलिटी शो एक्स फैक्टर से हुई थी। उसके बाद 2014 में Zee Music Company के सॉन्ग के साथ मिलकर जुबिन ने अपना पहला गाना "इक मुलाकात" को आवाज दी, और आज जुबिन नौटियाल महज एक दशक से भी कम समय में भारत के सबसे प्रसिद्ध सिंगरो में शुमार हो गए हैं।


4 - Urvashi Rautela - उर्वशी रौतेला का जन्म 25 फरवरी 1994 को उत्तराखंड के कोटद्वार जिले में हुआ था। उर्वशी ने महज 15 साल की उम्र मे मॉडलिंग की दुनिया में कदम रख दिया था। और उर्वशी ने 2015 में मिस यूनिवर्स इंडिया का खिताब जीतकर उत्तराखंड के गौरव को बढ़ाया। आज उर्वशी रौतेला बॉलीवुड का एक बड़ा नाम हैं। 


5- Kakkar cousins-  कक्कड़ भारतीय म्यूजिक इंडस्ट्री का एक बड़ा नाम है, जिसमें टोनी, नेहा, और सोनू कक्कड़ शामिल हैं। इनका जन्म उत्तराखण्ड की योग नगरी ऋषिकेश में एक मध्यम वर्गीय परिवार हुआ था। यह तीनों केवल बॉलीवुड में ही नहीं, बल्कि दुनिया भर में अपनी पहचान बना चुके हैं। उनके गाने आज के समय मे बहुत पॉपुलर हैं और दुनियाभर से लोग उनके गानों के दीवाने हैं। 


6- Raghav Juyal - राघव जुयाल ऐसा नाम है जिसे सुनते ही चेहरे पर एक मुस्कराहट सी आ जाती है। राघव जुयाल का जन्म 10 जुलाई 1991 को उत्तराखंड के देहरादून जिले में हुआ था,  यूं तो राघव को बचपन से ही डांसिंग का शौक था और अपने इसी हुनर को आगे बढ़ाते हुए साल 2012 में वह देश के सबसे बड़े डांसिग रियालिटी शो डीआईडी में चले गए, लिहाजा राघव को सफलता ना मिल पाई, लेकिन उन्होंने लोगों के दिलों में अपनी एक अलग छाप छोड़ दी। और आज राघव जुयाल टेलीविजन जगत के सबसे फेमस होस्ट हैं।


7 - Tripti Dimri - त्रिप्ति डिमरी एक भारतीय अभिनेत्री हैं। त्रिप्ति का जन्म 23 फरवरी 1994 को उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में हुआ था। उन्होंने अपनी प्रमुख फिल्म 'बुलबुल' में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। उनकी अदाकारी और प्रदर्शन को लोगों ने बहुत पसंद किया है। वह युवा पीढ़ी के बीच बहुत प्रशंसा प्राप्त कर रही हैं। लेकिन पिछले वर्ष 2023 के दिसंबर में आई फिल्म "एनिमल" से काफी प्रसिद्ध थी बटोरी है। 


8 - Saurav Joshi - आज भारत का लगभग हर बच्चा - बच्चा जानता है की सौरभ जोशी कौन हैं, सौरभ जोशी का जन्म 8 दिसंबर 2000 को उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले में मध्यम परिवार में हुआ था। उसके बाद वह अपनी शिक्षा के लिए हरियाणा चले गए, जहां उन्होंने अपनी 12वीं तक की पढ़ाई पूरी की और पंजाब ग्रुप आफ कॉलेज से अपनी ग्रेजुएशन पूरी कर आज सौरभ जोशी भारत के सबसे बड़े ब्लॉगर हैं।


9 - Anurag Dobhal- अनुराग डोभाल देश के सबसे बड़े मोटो ब्लॉगर UK 07 rider नाम से विख्यात हैं, अनुराग का जन्म 18 सितंबर 1997 को देहरादून जिले में हुआ था। आज अनुराग के सोशल मीडिया में करोड़ों चाहने वाले हैं। और हाल में ही अनुराग देश के सबसे बड़े रियलिटी शो बिग बॉस का भी हिस्सा रह चुके हैं। 


10- Pankaj Jeena - पंकज जीना इस देश के एक रेडियो जॉकी हैं। वह एक प्रसिद्ध रेडियो प्रेजेंटर हैं, जो लोगों को रेडियो प्रोग्रामों के माध्यम से मनोरंजन और मोटिवेशन वीडियोस देते हैं, अपनी आवाज़ और कौशल से वह लोगों को मनोहारी करते हैं। पंकज जीना ने अपनी मेहनत और प्रतिभा से अपने करियर को मजबूत बनाया है। वे लोगों को हंसाने और खुश करने के लिए अपनी अद्वितीय शैली के लिए जाने जाते हैं।
 

WhatsApp Group Join Now