‘’भाजपा ने नैनीताल में प्रताप बिष्ट पर भरोसा जताया, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई।’’

हल्द्वानी - ( जिया सती ) उत्तराखंड भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने प्रताप बिष्ट को एक बार फिर नैनीताल जिले का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है। यह निर्णय पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा लिया गया है, जिसने प्रताप बिष्ट पर विश्वास जताते हुए उन्हें नैनीताल जैसे महत्वपूर्ण जिले की जिम्मेदारी सौंपी है | इस नियुक्ति से यह स्पष्ट हो गया है कि प्रताप बिष्ट को संगठन में एक कुशल और विश्वसनीय नेता माना जाता है।

आज पार्टी कार्यालय में प्रताप बिष्ट के नाम की औपचारिक घोषणा की गई। इस मौके पर उन्होंने अपने सरल और सौम्य स्वभाव का परिचय देते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, संगठन महामंत्री अजय कुमार, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित सभी वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया |

पत्रकारों के साथ बातचीत में प्रताप बिष्ट ने अपने दूसरे कार्यकाल के लिए अपनी योजनाओं के बारे में बात की। उन्होंने कहा कि वह हमेशा की तरह सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर काम करेंगे और संगठन को मजबूत बनाने का प्रयास करेंगे। उनकी प्राथमिकता पार्टी की नीतियों को आम लोगों तक पहुंचाना होगी |
भाजपा संगठन के इस फैसले से कार्यकर्ताओं में खुशी और उत्साह का माहौल है। प्रताप बिष्ट के नेतृत्व में नैनीताल जिले में भाजपा को और अधिक सशक्त बनाने की उम्मीद है। सभी कार्यकर्ताओं ने प्रताप बिष्ट के नेतृत्व में काम करने का संकल्प लिया है और पार्टी का प्रभाव बढ़ाने के लिए एकजुट होकर काम करने का वचन दिया है।