‘’हल्द्वानी- नैनी वैली स्कूल में जनजातीय गौरव दिवस पर विद्यार्थियों का रंगारंग प्रदर्शन’’
हल्द्वानी -( निधि अधिकारी ) नैनी वैली वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में “जनजातीय गौरव दिवस पखवाड़ा” बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। इस आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों में जनजातीय समाज के प्रति जागरूकता और सम्मान की भावना विकसित करना था।
इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने विविध सांस्कृतिक और रचनात्मक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। पेंटिंग, निबंध लेखन, नुक्कड़ नाटक, नृत्य, गायन और प्रश्नोत्तरी जैसी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिनमें विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।
इन सभी कार्यक्रमों के माध्यम से विद्यालय ने जनजातीय समाज की समृद्ध संस्कृति और परंपराओं के महत्व को उजागर किया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को समाज की विविधता से परिचित कराना और सांस्कृतिक एकता को बढ़ावा देना रहा।
